ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना इफेक्ट: इस बार नहीं निकलेगा ताजिया व मुहर्रम का जुलूस….. मोहर्रम कमेटी एवं जिला प्रशासन में बनी सहमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना इफेक्ट: इस बार नहीं निकलेगा ताजिया व मुहर्रम का जुलूस….. मोहर्रम कमेटी एवं जिला प्रशासन में बनी सहमति

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
The procession of Tajia and Muharram will not come out this time
The procession of Tajia and Muharram will not come out this time
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण का असर इस बार मोहर्रम के जुलूस व ताजिया पर भी पड़ेगा। इस बार शहर में मुहर्रम का जुलूस व ताजिया नहीं निकलेगा। जिला प्रशासन व मुहर्रम कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई और प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सहमति बनी है। मोहर्रम कार्यक्रम के दौरान भीड़ एकत्रित करने वाले अखाड़ा और लंगर जैसे आयोजन भी नहीं होंगे। पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिला प्रशासन मोहर्रम कमेटी और पुलिस प्रशासन के मध्य इसे लेकर सहमति बनी है।

आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा की उपस्थिति में दुर्ग भिलाई के ताजिया कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के मध्य हुई आपसी चर्चा एवं सहमति से निर्णय लिया गया है कि 27 अगस्त को सभी ताजिया कमेटी एक-एक व्यक्ति अलग-अलग समय पर करबला मैदान जाएंगे। 30 अगस्त को जिस स्थल पर ताजिए का निर्माण किया जा रहा है। उसी निर्माण स्थल पर ही ताजियों को रखा जाएगा। जहां प्रशासन के निर्देशानुसार भीड़ एकत्र होने नहीं दिया जाएगा। धारा 144 का पालन करते हुए मात्र चार – चार व्यक्ति के द्वारा ही पृथक पृथक समय पर इबादत कर सकेंगे। इसे किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र जुलुस ढोल ताशे अखाड़ा इत्यादि के उपयोग की अनुमति नहीं दी गई है। 31 अगस्त को कोई भी ताजिया शहर में भ्रमण नहीं करेगा और ना ही करबला जाएगा। ताजिया निर्माण स्थल पर ही रहेगा और प्रत्येक ताजिया कमेटी चार- चार लोग एक टोकरी में पृथक पृथक समय पर विसर्जन सामग्री लेकर करबला जाएंगे और विसर्जन करेंगे भीड़ वाला कोई भी कार्यक्रम लंगर अखाड़ा सवारी आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा।

31 अगस्त को प्रतीकात्मक रूप से केवल एक ताजिया केवल 4 व्यक्तियों के द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा कोविड-19 के माध्यम से जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए सूर्यास्त के पहले करबला पहुंचकर विसर्जन करेंगे। उपरोक्त दुर्ग-भिलाई में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा यह भी बताया गया कि कोरोनावायरस के दौरान 10 दिवस तक आयोजित होने वाले तकरीर का आयोजन भी निरस्त कर दिया गया है। यह ताजिया कमेटी की जिम्मेदारी होगी। ताजिया निर्माण स्थल पर भीड़ ना होने दें सुरक्षा हेतु नामजद वॉलिंटियर प्रतिनिधि रखें। ताजिया दर्शन करने वालों के नाम पता नोट किए जाने हेतु रजिस्टर बनाया जाए एवं पूर्व से संबंधित समस्त दिशा निर्देशों का अक्षर से पालन सुनिश्चित किया जाए। ताजिया कमेटी द्वारा पुलिस एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है । इसी प्रकार पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा भी ताजिया कमेटी का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग खेम लाल वर्मा , एसडीएम छावनी सुश्री ज्योति पटेल, सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला सीएसपी भिलाई नगर अजीत यादव सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर, डीएसपी क्राइम प्रवीण तिवारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, मोहर्रम कमेटी की ओर से गुलाम सैलानी मोहम्मद, आसिफ सिद्धकी, हुसैन अली, हाजी अब्दुल सत्तार, मोहम्मद जफर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कोरोना टीकाकरण पर केंद्र ने लोकसभा में बताया: कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में अब तक खर्च हुए इतने करोड़ रुपए
कांग्रेस, गांव-गरीब और किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध; जो कहा वो किया, वादा है, फिर निभाएंगे
डीआरडीओ को कामयाबी, नई आकाश मिसाइल का पहला परीक्षण सफल
Bhilai Breaking : सांसद विजय बघेल के खेत में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच… जानिए क्या-क्या हुआ पार
पीएटी व  पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया… 21 अप्रैल है अंतिम तिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news for Team India before Test series रोहित शर्मा खेल रत्न के लिए नामांकित, यह सम्मान पाने वाले होंगे चौथे क्रिकेटर
Next Article Skateboarders Indonesia Ready to Win at the 2018 Asian Games

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?