ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शॉवर लेते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, त्वचा को पहुंच सकता है नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

शॉवर लेते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, त्वचा को पहुंच सकता है नुकसान

By @dmin
Published: August 14, 2020
Share
SHARE

घंटों शॉवर लेना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता है। इससे पूरे शरीर पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और स्किन तरोताजा हो जाती है। लेकिन प्रदूषण, तेज धूप और धूल-मिट्टी से त्वचा को बचाने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। समय के साथ शरीर के अंदर कई तरह के बदलाव होते हैं। इसका भी त्वचा पर असर पड़ता है। दरअसल, स्किन को हेल्दी रखने के लिए इसकी जरूरतों को समझना आवश्यक है। ज्यादातर लोग शॉवर लेते समय अपनी त्वचा की खूब सफाई करते हैं। लेकिन यह हमेशा अच्छा नहीं होता है। इससे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। आइए जानते हैं शॉवर लेते समय किन 5 गलतियों से बचना चाहिए।

Contents
  • न करें शेविंग
  • मेकअप न उतारें
  • फोमिंग शॉवर जेल यूज न करें
  • बॉडी स्पंज का यूज न करें
  • गर्म पानी से न नहाएं

न करें शेविंग

यदि आपके पास समय की कमी है तो शॉवर लेते समय शेविंग न करें। इसके लिए त्वचा को तैयार होने में थोड़ा समय लगता है। 5 से 7 मिनट तक भीगने के बाद स्किन कोमल होती है और शेविंग के लिए तैयार होती है। शॉवर लेते समय जल्दबाजी में रेजर चलाने से त्वचा कट सकती है और जलन हो सकती है।

मेकअप न उतारें

शॉवर लेते समय मेकअप उतारने की गलती कभी न करें। कई महिलाएं नहाते समय क्लिंजर या फेसवॉश से मेकअप को हटाने की कोशिश करती हैं। शॉवर लेते समय मेकअप पूरी तरह हट नहीं पाता है। इसलिए नहाने से पहले क्लिंजर से मेकअप साफ कर लें।

फोमिंग शॉवर जेल यूज न करें

नहाते समय बहुत अधिक फोमिंग जेल का इस्तेमाल करने से बचें। नहाने के बाद त्वचा पर फोमिंग जेल की परत जम जाती है और स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए शॉवर लेते समय हमेशा साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।

बॉडी स्पंज का यूज न करें

शॉवर लेते समय शरीर की मैल साफ करने के लिए ज्यादातर लोग स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपकी स्किन प्रभावित हो सकती है। दरअसल, नहाते समय सीबम, गंदगी और ड्राई स्किन को हटाने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करने से गंदगी इसके बीच जमा हो जाती है। यह आसानी से नहीं निकलती है। अगली बार जब आप स्पंज का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है।

गर्म पानी से न नहाएं

गर्म पानी से नहाने के बाद पूरे दिन की थकान मिट जाती है। लेकिन यह स्किन को डैमेज कर सकता है। इसलिए गर्म पानी से नहाने से बचें। शॉवर लेने से पहले पानी को 5 मिनट ठंडा होने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्नान करें। अगर आप भी शॉवर लेते समय ये 5 गलतियां करते हैं, तो आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इनसे बचने की कोशिश करें।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने दिए निर्देश
बस्तर में 25 वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विकास, स्वास्थ्य क्रांति से लाखों जीवन हुए सुरक्षित
हाथों को मॉइश्चराइज और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं ये पांच स्क्रब
रूमेटाइड अर्थराइटिस: ये है इस रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress honors the Corona warriors: distribute tricycles to the handicapped… .. included in the program of Home Minister of the state कांग्रेस ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान: विकलांगों को बांटें ट्राइसिकल….. प्रदेश के गृहमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल
Next Article Chief Minister Baghel raised questions on draft EIA notification मुख्यमंत्री बघेल ने ईआईए अधिसूचना के मसौदे पर उठाए सवाल: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कही यह बातें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?