ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से कहा: निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण…… कोटमी में विश्रामगृह निर्माण की दी स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से कहा: निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण…… कोटमी में विश्रामगृह निर्माण की दी स्वीकृति

By @dmin
Published: August 12, 2020
Share
रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे
रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे
SHARE

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान पेन्ड्रा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वीकृत सड़कों, भवनों एवं पुलों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्र की जनता की मांग पर कोटमी में रेस्ट हाउस के निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों का नियमित रूप से दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री ने जिले की सड़कों के मरम्मत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।

बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 150 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। इनमें बसंतपुर-भाड़ी मार्ग का उन्नयन एवं चौड़ीकरण लम्बाई 5 किलोमीटर लागत 11 करोड़ 56 लाख रूपए, अमरपुर मुख्य मार्ग से जनपद पंचायत पेण्ड्रा पहुॅच मार्ग लम्बाई 1.50 किलोमीटर लागत 3 करोड़ 55 लाख रूपए, गौरेला-खोडरी मुख्य मार्ग पर भदौरा से धनगवां ग्राम पंचायत तक निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 81 लाख रूपए शामिल है। इसी तरह पेन्ड्रा बायपास मार्ग लम्बाई 12.50 किलोमीटर लागत 54 करोड़ 25 लाख रूपए, सिवनी से मरवाही मार्ग चौड़ीकरण लम्बाई 12.20 किलोमीटर लागत 36 करोड़ 3 लाख रूपए, गौरेला-करंगरा मार्ग का चौड़ीकरण लम्बाई 15.20 किलोमीटर लागत 34 करोड़ 36 लाख और केंवची-गौरेला मार्ग में पुलिया निर्माण लागत 3 करोड़ 48 लाख रूपए के निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में बताया गया कि केंवची-गौरेला मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। एक पुलिया का स्लैब पूर्ण हो चुका है और दूसरे पुलिया में फाउन्डेशन का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 21 कार्यों के लिए एक करोड़ 37 लाख 62 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बैठक में विधायक श्रीमती रेणु जोगी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कलेक्टर डोमन सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

अंजुमन अध्यक्ष ने सीएम राहत कोष में जमा करने कलेक्टर को दिया एक लाख का चेक
गलवां घाटी के बहादुरों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे-वायुसेना प्रमुख
नंदिनी एयरपोर्ट फिर से शुरू होने से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, सांसद बघेल का प्रयास स्वागत योग्य : रविशंकर सिंह
नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : सुरक्षाबल के जवानों ने आठ आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय
पैंगोलिन के अंग और तेंदुए की खाल बरामद, 16 तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ramgarh is a symbol of archaeological and cultural dignity of Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है रामगढ़…. रामायणकाल के मिलते हैं प्रमाण
Next Article Jokowi, Prabowo could buy more time in VP selection

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?