ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकारियों की बैठक…. कहा पुलिस के लिए हो जनता के मन में सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकारियों की बैठक…. कहा पुलिस के लिए हो जनता के मन में सम्मान

By @dmin
Published: August 12, 2020
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu took a meeting of officials
Home Minister Tamradhwaj Sahu took a meeting of officials
SHARE

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के मुख्यालय पेन्ड्रा में कलेक्टर कार्यालय में गृह (पुलिस) विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री साहू ने कहा कि पुलिस विभाग की कार्य शैली ऐसी होनी चाहिए कि जनता के मन में पुलिस के लिए सम्मान हो और अपराधियों के मन में पुलिस के लिए भय हो। उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिसबल को सजग होकर कार्य करने के निर्देश दिए।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट जाए तो अपराधों की गुत्थी आसानी से सुलझायी जा सकती है। इसके साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों से सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पुलिस विभाग की बेहद अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में बलवृद्धि एवं बलों की क्षमता के विकास हेतु शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। गृह मंत्री ने जिले में सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक रेणु जोगी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CG Breaking : दंतेवाड़ा में मुखबिरी के शक में युवक की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले किया था अपहरण
जनजातियों की भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन मनाने वालों पर होगी सख्ती, चीफ सेक्रेटरी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
59 प्रतिशत सीटों पर महिला मतदाता ज्यादा, आधी आबादी को भाजपा-कांग्रेस की ‘नकदी घोषणाओं’ ने लुभाया
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Accused of crores of crores arrested in the name of job in hospital, police investigation turned out to be fake देश के 121 पुलिस अधिकारी जांच में उत्कृष्टता के लिए होंगे सम्मानित….. इनमें 21 महिला अधिकारी भी शामिल
Next Article Ramgarh is a symbol of archaeological and cultural dignity of Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है रामगढ़…. रामायणकाल के मिलते हैं प्रमाण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?