भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सीएम ने ट्विट कर लिखा है कि मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट कराने की भी सलाह दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती वीणा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री बघेल ने डॉ. रमन सिंह और अस्पताल के संचालक श्री संदीप दवे से दूरभाष पर चर्चा कर श्रीमती वीणा सिंह के स्वास्थ्य और उनके उपचार की जानकारी ली।




