ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संवर रहा बापू नगर खुर्सीपार का तालाब…… 13200 वर्गमीटर क्षेत्र में तालाब के चारो तरफ दिख रही हरियाली…. 80 फीसदी पूरा हुआ काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

संवर रहा बापू नगर खुर्सीपार का तालाब…… 13200 वर्गमीटर क्षेत्र में तालाब के चारो तरफ दिख रही हरियाली…. 80 फीसदी पूरा हुआ काम

By @dmin
Published: August 12, 2020
Share
The pond of Bapu Nagar Khursipar was decorated
The pond of Bapu Nagar Khursipar was decorated
SHARE

भिलाई। तीन तालाब के नाम से शहर में चर्चित बापू नगर तालाब न केवल खुर्सीपार क्षेत्र के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेंगा, बल्कि इस तालाब की हरियाली से क्षेत्र की आबोहवा में बदलाव देखने को मिलेगी। हरियाली के लिए 13200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले इस तालाब के चारो तरफ पेड़-पौधे रोपे गए हैं। जिससे तालाब सुंदर व आकर्षक लग रही है। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों के सेहत और मनोरंजन को ध्यान में रखकर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अब तक तालाब सौंदर्यीकरण का लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। फिनिशिंग से संबंधित कार्य जैसे पेवर ब्लॉक, चैनलिंक फैसिंग और पेटिंग्स शेष है। इन कार्यों को निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जोन-4 के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

जोन-4 की उप अभियंता प्रकृति जगताप ने बताया कि राज्य प्रवर्तित मद के अंतर्गत बापू नगर तालाब गहरीकरण और सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। दो पार्ट में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पहले पार्ट को नेहरू नगर भेलवा तालाब की तरह सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। घाट निर्माण, लाइटिंग, पाथवे बनाया गया है। दूसरे पार्ट को बच्चों के खेलकूद के लिए अलग से चिल्डन प्ले ग्राउंड बनाया गया है। जहां झूला, फिसल पट्टी, शी-सा लगाए जा रहे हैं। उछलकूद करने के लिए कारपेट ग्रीन ग्रास लगाया गया है। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो गजीबो बनाया गया है। लोगों के बैठने के लिए चारो तरफ 12 बेंच लगाने का काम चल रहा है। आकर्षण के लिए मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर तालाब के चारो तरफ के रिटेनिंग वाल की साज-सज्जा किया जा रहा है। बस्तर की कलाकृतियां दीवारों पर उकेरी जा रही है। पाथवे के किनारे मूर्तियां भी स्थापित की गई है।

3 करोड़ 33 लागत से संवर रहा तालाब

महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि निगम तालाबों को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। जल संरक्षण और हरियाली को ध्यान में रखते हुए तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। राज्य परिवर्तित मद की राशि 3 करोड़ 33 लाख की लागत से विकसित हो रहे बापू नगर तालाब में बहुत कुछ खास होगा। यहां पर आने वाले लोगों को मरीन ड्राइव जैसा सुखद एहसास कराएगा।

मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की बन रही देश में नई पहचान, प्रदेश में मसालों का उत्पादन चार लाख टन के पार
गोमूत्र की बिक्री से मिली राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में किया गया जमा…
WhatsApp Web के लिए जारी हुआ बायोमेट्रिक सिक्योरिटी लेयर, जानें इसके फायदे
इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, टाटा समेत 54 कंपनियों ने लगाई बोली, बढ़ेंगे शेयरों के भाव!
CG Crime : छात्रा को मुंहबोले भाई ने बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो राज… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशांत राजपूत की मौत को तूल दिए जाने पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- यह बड़ा मुद्दा नहीं सुशांत राजपूत की मौत को तूल दिए जाने पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- यह बड़ा मुद्दा नहीं
Next Article Corona positive, wife of former CM Dr Raman Singh: admitted to hospital ...... by tweeting former CM gave this information पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की पत्नी कोरोना पॉजिटिव: अस्पताल में भर्ती…… ट्विट कर पूर्व सीएम ने दी यह जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?