ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस विधायक के घर पर उपद्रवियों का हंगामा-आगजनी, दो की मौत, 110 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कांग्रेस विधायक के घर पर उपद्रवियों का हंगामा-आगजनी, दो की मौत, 110 गिरफ्तार

By @dmin
Published: August 12, 2020
Share
Violent clash with China: 20 Indian soldiers martyred on LAC, Army confirmed late night
Violent clash with China: 20 Indian soldiers martyred on LAC, Army confirmed late night
SHARE

बंगलुरू (एजेंसी)। यहां कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद हिंसा भड़क गई। नाराज लोगों की भीड़ ने विधायक मूर्ति के आवास पर तोडफ़ोड़ की। बड़ी संख्या में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी भी की गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात कर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर, दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे की सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट के बाद लोग भड़क गए। उनका कहना था कि इस पोस्ट ने उनकी भावनाओं को आहत किया है। नाराज लोगों ने बंगलूरू में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भारी संख्या में एकत्र होकर हंगामा किया। जमकर नारेबाजी के साथ उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ कर दी। पूरे मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन बवाल करना किसी भी बात का हल नहीं है।

पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के बाद डीजे हल्ली इलाके में हुए उपद्रव में एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत करीब 60 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में धारा 144 लागू की गई है। उक्त पोस्ट डिलीट कर दी गई है। इसके अलावा विधायक मूर्ति ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
सीएम बघेल ने किया निर्भया कमांड और कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ, स्कूल बस और यात्री बस में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन
CG के गोठान में अब बकिरियों की मौज : दुर्ग के गोठान पहुंची अजमेर की गुर्जरी बकरियां… जानिए इनकी खासियत
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना : मुख्यमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
डिप्टी सीएम अरुण साव ने वनांचल में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article England striker Vardy signs new four-year Leicester deal
Next Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 23 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 60961 नए मामले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?