ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्च का कमाल: छत्तीसगढ़ में वाटर-एडवेंचर टूरिज्म आया बदलाव, मनमोहक स्थल लुभा रहे पर्यटकों को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्च का कमाल: छत्तीसगढ़ में वाटर-एडवेंचर टूरिज्म आया बदलाव, मनमोहक स्थल लुभा रहे पर्यटकों को

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
Tourism Minister Tamradhwaj Sahu's brilliant leadership
Tourism Minister Tamradhwaj Sahu's brilliant leadership
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं के बीच वाटर एडवेंचर टूरिज्म में काफी बदलाव आ गया है। प्रदेश में यहां जंगल, पहाड़, नदी, जलाशय और एतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक दर्शनीय स्थल है। प्रदेश में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्व में कार्य-योजना तैयार की गयी है। कार्य योजना में छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वेलनेस टूरिज्म, वाटर टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म और फिल्म टूरिज्म को शामिल किया गया है।

Contents
  • हसदेव बांगो डैम सतरेंगा का विकास कार्य पूर्ण
  • मैनपाट सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मोटल-रिसॉर्ट का जल्द होगा लोकार्पण

पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में निजी निवेश एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नयी पर्यटन नीति तैयार की गयी है। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ में आने वाले 75 स्थलों का चयन किया गया है। प्रथम चरण में 9 स्थानों-सीतामढ़ी हरचौका, रामगढ़, शिवरीनाराण, तुरतूरिया, चन्दखुरी, राजिम, सिहावा सप्तऋषि आश्रम, जगदलपुर एवं रामाराम के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 137 करोड़ 45 लाख रूपए की कार्य-योजना पर काम शुरू हो गया है।

हसदेव बांगो डैम सतरेंगा का विकास कार्य पूर्ण

छत्तीसगढ़ को वाटर स्पोट्र्स टूरिज्म के रूप में भी पहचान दिलाने हसदेव बांगो डैम सतरेंगा का विकास कार्य पूर्ण हो गया है। वाटर टूरिज्म एवं एडवेंचर टूरिज्म की पर्याप्त संभावनाओं को देखते हुए मुरूमसिल्ली एवं गंगरेल डैम धमतरी, हसदेव बांगो डैम कोरबा, संजय गांधी जलाशय (खुटाघाट) रतनपुर, सरोधा डैम कबीरधाम, समोधा बैराज एवं कोडार डैम रायपुर, मलानिया जलाशय गौरेला और दुधावा जलाशय कांकेर का चयन किया गया है। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सिरपुर को विकसित करने के लिए सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से सिरपुर की साइट को और अधिक विकसित किया जा रहा है। पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप (पी.पी.पी.) के माध्यम से रायपुर स्थित होटल जोहार छत्तीसगढ़ परिसर को उच्च स्तरीय पर्यटन एवं व्यवसायिक परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। माना-तूता में लगभग 80 एकड़ भूमि पर थीम-एम्यूजमेंट पार्क विकसित करने और मैनपाट रिसॉर्ट एवं पंड्रापाट रिसॉर्ट को वेलनेस सेंटर-नेचर केयर सेंटर के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।

मैनपाट सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मोटल-रिसॉर्ट का जल्द होगा लोकार्पण

छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ट्राईबल टूरिज्म सर्किट के तहत जशपुर एवं कमलेश्वरपुर (मैनपाट) सरगुजा और कुरदर, सरोधादादर, कोण्डागांव, जशपुर एवं कुनकुरी के विभिन्न मोटल-रिसॉर्ट का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाना है। दामाखेड़ा में पर्यटकों की सुविधा के लिए कबीर सागर में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। सूरजपुर की पहाड़ी में स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर और कुदरगढ़ के पर्यटकों की सुविधा के लिए रोप वे निर्माण की तैयारी चल रही है। पर्यटन विभाग की पहल पर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ को भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत सैद्धांतिक अनुमोदन मिल गयी है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत ईको टूरिज्म सर्किट के विकास के लिए कॉन्सेप्ट प्लान अनुमोदन के लिए भारत सरकार को भेजा गया है।

नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर होगा सम्मान, नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ के इस कलेक्टर की नेक सोच ने संवार दी 12 घुमांतु बच्चों की जिंदगी, पहले बीनते थे कचरा अब स्कूल में पढ़ रहे किताबें
निर्मला की धान बिक्री बनी बेटी के भविष्य की नई उम्मीद
वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स होल्डर मास्टर जसराज ने की सीएम बघेल से मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार
Next Article बिहार : एनडीए में फूट के संकेत, लोजपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार बिहार : एनडीए में फूट के संकेत, लोजपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?