ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Patanjali बन सकती है IPL 2020 की स्पॉन्सर, बाबा रामदेव की कंपनी दिखा रही दिलचस्पी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

Patanjali बन सकती है IPL 2020 की स्पॉन्सर, बाबा रामदेव की कंपनी दिखा रही दिलचस्पी

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
SHARE

नयी दिल्ली (एजेंसी) । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में अब एक स्वदेशी कंपनी भी शामिल हो गई है। बीते दिनों बीसीसीआई ने चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के साथ अपने करार को रद्द कर दिया। इसके बाद तमाम कंपनियों के साथ योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि भी आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में शामिल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी द्वारा इस बात की पुष्टि भी की गई है।

पंतजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा है कि हम इस साल आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप के बारे में विचार रहे हैं। हम पतंजलि ब्रांड को एक वैश्विक मंच पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए यह लीग बेहतरीन मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बीसीसीआई को इसके लिए एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहे हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि एक चीनी कंपनी के विकल्प के तौर पर एक राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में पंतजलि का दावा बहुत मजबूत है। मगर उनका यह भी कहना है कि पतंजलि में मल्टीनेशनल ब्रांड के तौर पर दूसरे ब्रांड के मुकाबले क्षमता की कमी है। 

इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाएगा और माना जा रहा है कि शुरुआती कुछ मुकाबलों में स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे। बावजूद इसके मीडिया पर इसके असंख्य विज्ञापन होंगे। वीवो के हाथ खींच लेने के बाद बीसीसीआई नए प्रायोजक तलाश कर रही है। हालांकि अभी इसके लिए टेंडर जारी नहीं हुआ है। वीवो के हटने के बाद आईपीएल का प्रायोजक बनने के लिए बायजू, अमेजॉन, रिलायंस जियो, फैंटसी स्पोर्टस कंपनी ड्रीम 11 और कोका कोला इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में हैं। वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।

साल 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना हुई थी। वर्तमान में पतंजलि आयुर्वेदिक औषधियों और विभिन्न खाद्य पदार्थों का उत्पादन करती है। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पूरी तरह से स्वदेशी (भारतीय) कंपनी है। पतंजलि की वस्तुएं वस्तुतः जड़ी बूटी और प्रक्रतिक चीजों से बनती है। भारतीय बाजार में आज पतंजलि आयुर्वेद की मजबूत पकड़ है जो कि बाजार में मौजूद विभिन्न विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है।

12 साल की घरेलू नौकरानी को जिंदा जलाया गया, बाप-बेटा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बंदियों का मानदेय बढ़ा : सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी… जानें अब कितने मिलेंगे
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बदला मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का नियम, अब हर तिमाही मिलेगा अवसर
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल समस्या पर हुई चर्चा
महिला आयोग की समझाइश पर पति-पत्नी साथ रहने हुए तैयार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये 12 नियम पालन
Next Article Big Breaking: Mayor Devendra Yadav's two tests positive, doctors say health is improving continuously बिग ब्रेकिंग: महापौर देवेन्द्र यादव के दो टेस्ट निकले पॉजिटिव, डॉक्टरों ने कहा लगातार हो रहा स्वास्थ्य में सुधार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?