ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या चोटी बनाने से लंबे होते हैं बाल? जानें क्या है सच
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

क्या चोटी बनाने से लंबे होते हैं बाल? जानें क्या है सच

By @dmin Published August 8, 2020
Share
SHARE

क्या आपने किसी को यह कहते हुए सुना है कि चोटी बनाने से बाल लंबे और मजबूत होंगे? महिलाएं लंबे बालों के लिए ऑयल मसाज, ट्रिमिंग, हेयर स्पा सहित कई तरीके आजमाती हैं। लेकिन बहुत ही कम महिलाएं यह जानती हैं कि हेयर स्टाइल से भी बाल लंबे होते हैं।
दरअसल, हम सभी अपने बालों को स्वस्थ और सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसके लिए हम महंगे शैंपू, हेयर स्पा और हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन महज एक हेयर स्टाइल से भी बालों को लंबा और मजबूत बनाया जा सकता है। दरअसल बालों की चोटी बनाने से हेयर फॉल सहित अन्य समस्याएं कम होती हैं।

Contents
चोटी बनाने से कैसे बढ़ते हैं बाल?बाल उलझने से बचाएस्कैल्प पर प्रभावलंबे और मजबूत बालों के लिए टिप्स

चोटी बनाने से कैसे बढ़ते हैं बाल?

हम बचपन से ही दादी और नानी से अक्सर सुनते आ रहे हैं कि चोटी बनाने से बाल बढ़ते हैं। लेकिन कम ही लोगों को इस बात पर यकीन होता है। स्टडी में पाया गया है कि हेयर टैप या चोटी बनाने से बाल बढ़ते हैं। दरअसल, चोटी बनाने से बाल एक जगह इक_ा हो जाते हैं और कम टूटते हैं। इसके अलावा बालों में खिंचाव कम होता है और ये तेजी से विकास करते हैं। इसलिए बालों को खुले रखने के बजाय चोटी बनाना चाहिए।

बाल उलझने से बचाए

खुले बाल बहुत जल्दी उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके अलावा ये धूल, मिट्टी और गंदगी के संपर्क में आते हैं। इसके कारण बाल कमजोर और ड्राई हो जाते हैं। चोटी बनाने से ये कम उलझते हैं, तकिया लगाने पर इनमें तनाव भी कम होता है।

स्कैल्प पर प्रभाव

बालों की चोटी बनाने के फायदे के साथ नुकसान भी है। बालों को अधिक टाइट रखने से हेयर फॉल होता है। इसके अलावा गलत तरीके से चोटी बनाने से स्कैल्प और बालों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है जिसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहा जाता है।

लंबे और मजबूत बालों के लिए टिप्स

स्वस्थ और लंबे बालों के लिए अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को बेहतर रखना बेहद जरूरी है। बालों का विकास जेनेटिक और पोषक तत्वों पर निर्भर करता है।
हेल्दी जीवनशैली अपनाने और अधिक मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं।
हर हफ्ते में बालों में तेल लगाकर मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल हेल्दी और लंबे होते हैं।
बालों के विकास के लिए अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है।
तनाव कम लें और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। ये स्वस्थ बालों के लिए जरूरी है।
हफ्ते में एक बार घर पर बने हेयर मास्क का उपयोग जरूर करें। इससे बालों को पोषण मिलता है।
इस तरह घने, मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए चोटी बनाने की आदत डालना चाहिए। अगर जरूरत न हो तो बालों को हमेशा खुला नहीं रखना चाहिए।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

@dmin August 8, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओपन पोर्स को कम करने के लिए लगाएं घर का बना स्किन टोनर, ये रहा बनाने का तरीका
Next Article जिन्हें हर समय जम्हाई आती है वे हैं इन समस्याओं का शिकार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?