ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाऊन से न्यायालयीन कार्य ठप: सुधा वर्मा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार
October 31, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, पालिकाओं के अफसर इधर से उधर
October 31, 2026
पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
October 31, 2026
shreekanchanpath 19 # 31 October 2026
October 31, 2026
प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाऊन से न्यायालयीन कार्य ठप: सुधा वर्मा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

By @dmin Published August 7, 2020
Share
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
SHARE

भिलाई। द वॉईस की सुधा वर्मा जो कि, जिला न्यायालय दुर्ग में बतौर अधिवक्ता व्यवसायरत हैं, ने अधिवक्ताओं की वर्तमान दशा को लेकर एक पत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा है। पत्र में उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान लॉकडाऊन और न्यायालयीन कार्य ठप्प होने के चलते अधिवक्ताओं के समक्ष मौजूद चुनौतियों और आर्थिक कठिनाइयों को रेखांकित किया है। पत्र में उन्होंने अधिवक्ता समुदाय जो इन दिनों भारी कठिनाइयों से जूझ रहा है कि, जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देते हुए अधिवक्ताओं के हित में तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निवेदन किया है।

पत्र में विगत दिनों निराशा और हताशा की स्थिति में कुछ अधिवक्ताओं द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने का उल्लेख करते हुए कहा है कि, शासन स्तर पर ऐसे कदम उठाये जायें ताकि, उक्त दु:खद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। सुधा वर्मा ने माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए लिखा है कि, अधिवक्ता न्यायालय का अधिकारी होता है। न्यायापालिका हमारे देश का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और अधिवक्ता न्याय दान प्रणाली का महत्वपूर्ण भाग है। एक लोक कल्याणकारी राज्य के लिए इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि, उसके महत्वपूर्ण स्तंभ न्याय पालिका का एक भाग अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्य इन दिनों विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं जिस ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। न्याय पालिका के किसी भी हिस्से का कमजोर होना समूची व्यवस्था के कमजोर होने जैसा है जिस पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से यथा शीघ्र यथोचित उपाय सुनिश्चित करने का निवेदन किया है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार

नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, पालिकाओं के अफसर इधर से उधर

पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

@dmin August 7, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर इस संगठन के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान: कांग्रेस प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने जताया आभार
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises छत्तीसगढ़ सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण में देश में अव्वल: प्रदेश में 4.84 लाख से अधिक वन अधिकार पत्रों का वितरण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?