ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राममंदिर भूमिपूजन का विहीप-बजरंग दल ने पूरे प्रदेश में किया भव्य स्वागत: 500 वर्षों का सपना हुआ पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

राममंदिर भूमिपूजन का विहीप-बजरंग दल ने पूरे प्रदेश में किया भव्य स्वागत: 500 वर्षों का सपना हुआ पूरा

By @dmin
Published: August 6, 2020
Share
The Viheep-Bajrang Dal received a grand reception of Ram Mandir Bhoomipujan in the entire state: the dream of 500 years was fulfilled
The Viheep-Bajrang Dal received a grand reception of Ram Mandir Bhoomipujan in the entire state: the dream of 500 years was fulfilled
SHARE

भिलाई। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन होने के बाद प्रदेशभर में विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल ने स्वागत किया। इस मौके पर विहीप-बजरंग दल ने आतिशबाजी व दिए जलाते हुए खुशी मनाई। पूरे छग मे विहिप बजरंग दल के सभी स्वयं सेवी कार्यकर्ताओ ने जबर्दस्त ढंग से स्वागत किया और बडे शहरों के साथ साथ अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रो मे भी संगठन से जुडे कार्यकर्ताओ ने संयम और संतुलित अंदाज में श्री राम मंदिर भूमिपूजन का स्वागत किया। इसमे सबसे ज्यादा उत्साह बस्तर संभाग में देखा गया, यह समस्त हिन्दू धर्म के साथ साथ विहिप बजरंगदल के लिए भी बहुत बडी उपलब्धि है। इस मौके पर बजरंग दल प्रदेश संयोजक रतन यादव ने कहा कि 500 वर्षों में हिन्दूओं के द्वारा देखा गया सबसे बडा दिव्य स्वप्न साकार होने जा रहा है हमें गर्व है कि 7-7 हिन्दू पीढीयों मे हम वो गौरवशाली भाग्यशाली हिन्दू पीढी है जो श्री राम जन्म स्थली में श्री राम जी का मंदिर बनता हुवा देख पा रहे हैं।

रतन यादव ने कहा कि आज हिन्दू धर्म स्वाभिमान और खासतौर पर श्री राम मंदिर आन्दोलन को प्राथमिकता में रख आन्दोलन के लिए अस्तित्व मे आये विहिप बजरंगदल का सबसे बडा उद्देश्य पूरा होने जा रहा है। जिसके लिए देश के लाखो विहिप बजरंगदल से जुडे स्वयं सेवी कार्यकर्ताओं में गजब अद्वितीय अद्भुत उत्साह का संचार हो रहा है पर देश मे कोरोना संकट और अन्य संकट को देखते हुवे विहिप बजरंग दल ने सुप्रीम कोर्ट के श्रीराम मंदिर पर फैसले के बाद से अब तक जिस संयम धैर्यशिलता व बडे हृदय का परिचय दिया है वह वाकई अद्भुत पुर्व है क्योकि विहिप बजरंगदल की छवि देश की सबसे सक्रिय संवेदनशील व आक्रमक हिन्दू युवाओ के संगठन के तौर पर है ऐसे मे ऐसे विराट ताकत के साथ संयम धैर्य का जो परिचय विहिप बजरंगदल ने दिखाया है अभुत पूर्व है।

रतन यादव ने कहीा कि भूमि पूजन के दौरान पूरे प्रदेश में कहीं से भी गैरजिम्मेदाराना उदाहरण सामने नहीं आया। इससे पूरे प्रदेश में विहिप-बजरंगदल का एक विराट संयमित और जिम्मेदार संगठन के रूप में नई पहचान मिली है। विहिप-बजरंगदल के माध्यम से राष्ट्र ,हिन्दू धर्म स्वाभिमान संस्कृति परम्पराओं, मान्यताओं व आस्थाओं के प्रति सदैव सक्रिय और संवेदनशील बना रहा और आगे भी हमेशा बने रहेंगे। हमारे हर एक कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से राष्ट्र धर्म के लिए एक गिलहरी जैसा योगदान देता रहा है और आगे भी हमेशा देता ही रहेगा।

बजरंग दल भिलाई ने दिए जलाकर जताई खुशी

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भिलाई जिला संयोजक रवि निगम के नेतृत्व में अयोध्या श्री राम मंदिर भूमि पूजन के ऐतिहासिक अवसर पर सुपेला घड़ी चौक हनुमान मंदिर में 1100 दीए जलाकर, मंदिर को गुब्बारों से सुंदर सजाया गया। भगवा रंग के सैकड़ों गुब्बारों के साथ जय श्री राम बजरंग दल भिलाई लिखा हुआ थर्माकोल बोर्ड आसमान में उड़ाया गया, सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर और मंदिर एवं घड़ी चौक-चौराहे पर पटाखे, आतिशबाजी के साथ धूमधाम से ऐतिहासिक जश्न मनाया गया। इस मौके पर रवि निगम ने कहा कि 5 अगस्त का सूर्योदय विश्व इतिहास के लिए अद्वितीय और भारत के लिए स्वर्णिम सूर्योदय की शुरुआत है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कर नींव रखी गई, हम सभी कार्यकर्ताओं को आगे और मेहनत कर इस नींव को हिंदू राष्ट्र की नींव बनाना है, मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाना है काशी, मथुरा जाना है।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला मंत्री गौरव शुक्ला जी, बजरंग दल जिला संयोजक रवि निगम जी, जिला सह मंत्री कमल साव जी, प्रखंड संयोजक सागर सोनी, प्रखंड मंत्री अनिल बेहरा, केम्प प्रखंड मंत्री सुनील गुप्ता, प्रखंड संयोजक सोनू भारती, दिनेश सिंह, रोहित तिवारी, रुद्र मिश्रा ,पिन्टु जाल ,राहुल खत्री, कैंप गौरक्षा प्रमुख ओमप्रकाश मांझी, कैंप सह अखाड़ा प्रमुख अमित कुमार द्विवेदी, डोमन साहू, सुबोध, विशाल अग्रहरि, सत्या इत्यादि सैकड़ों की संख्या में बजरंगी उपस्थित थे

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बच्चों के लिए है संजीवनी, अब तक 18 हजार 288 बच्चों का हुआ उपचार
कोरोना पर दुर्ग से राहत भरी खबर: 37 दिन बाद संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 443 केस… प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार
मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण: कहा उनकी प्रतिमा उनके आदर्शों, सिद्धांतों, त्याग और बलिदान की याद ताजा करती रहेगी
कोरोना: 50 फीसदी कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय, पांच दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर
दुर्ग-भिलाई में ‘गोगो पेपर’ व हुक्का नेटवर्क पर पुलिस की मार, भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी प्रदेश में थम नहीं रहा संक्रमण: पिछले 24 घंटों में सामने आए 295 नए मामले, रायपुर जिले में लगातार मिल रहे बड़ी संख्या में पॉजिटिव
Next Article Liquor-laden truck overturns: Lottery of people शराब से लदी ट्रक पलटी: लोगों की लगी लॉटरी, जिसे जितनी मिली उतनी बोतल लूट कर भागे ग्रामीण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?