ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बात-बात पर जिद करता है आपका बच्चा तो ये टिप्स आएंगे आपके काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बात-बात पर जिद करता है आपका बच्चा तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
SHARE

बच्चों में जिद करने की आदत बहुत होती है। कोई खिलौना देखा नहीं कि उसे खरीदने के लिए जिद करने लगते हैं। अपनी पसंद की चीज पाने के लिए बीच सड़क पर ही रोने, चिल्लाने और गुस्सा करने लगता है। ऐसे में सबकी निगाहें बच्चों के पैरेंट्स परवरिश के ऊपर उठने लगती हैं।
बच्चों में जिद्दीपन की वजह से पैरेंट्स को काफी दिक्कत हो सकती है लेकिन शांति और धैर्य के साथ आप अपने बच्चे की इस आदत को कंट्रोल कर सकते हैं। यदि आपका बच्चा अपनी बात और जिद को लेकर अटल रहता है तो आपको उसे समझाने और सही तरह से हैंडल करने के लिए निम्न तरीके अपनाने चाहिए।

Contents
  • कैसे होते हैं जिद्दी बच्चे
  • बहस करने से बचें
  • चिल्लाएं नहीं
  • नियम बनाकर चलें
  • मन की बात समझें

कैसे होते हैं जिद्दी बच्चे

जिन बच्चों में जिद्दीपन की आदत होती है वो बार-बार हर चीज के बारे में सवाल पूछते हैं, ये बहुत बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं। इन्हें चाहिए होता है कि सब इनकी बात सुनें और इन पर ध्यान दें, ये बहुत ज्यादा आत्मनिर्भर होते हैं। ये बार-बार नखरे दिखा सकते हैं और इनका लीड करने का मन करता है और ये दूसरों पर धौंस जमाने की कोशिश करते हैं।

बहस करने से बचें

जिद्दी बच्चे बहस करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं इसलिए आपको उन्हें ये मौका नहीं देना है। इसकी बजाय अपने बच्चे की बात सुनें। जब आप उसकी बात को सुनने लगेंगे तो वो भी आपकी बात पर ध्यान देने की कोशिश करने लगेगा।

चिल्लाएं नहीं

माता-पिता के लिए ये बात बहुत जरूरी है कि उन्हें अपने बच्चों पर चिल्लाना नहीं है और अगर बच्चे जिद्दी हों तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आपके शांत रहने पर बच्चे भी ज्यादा शोर-शराबा नहीं करेंगे और आप उन्हें सही और गलत के बीच में फर्क बता पाएंगे।

नियम बनाकर चलें

जिद्दी बच्चों के साथ डील करने के लिए आपको कुछ नियम बनाकर रखने चाहिए। उन्हें समझाएं कि नियम तोडऩे पर उन्हें क्या नुकसान होगा। अगर आप लगातार बच्चे को अनुशासन में रखते हैं तो इससे उसके बच्चे के जिद्दीपन को भी कम करने में मदद मिलेगी।

मन की बात समझें

कई बार बच्चे पैरेंट्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भी जिद करते हैं। हो सकता है कि आपके बच्चे को कोई बात परेशान कर रही हो और उसे समझ नहीं आ रहा हो कि उसे आपसे किस तरह बात करनी है। यहां पर आपको अपने बच्चों की हरकतों को देखकर उसे समझना चाहिए। अपने बच्चे से शांत बैठकर बात करें।
ऐसा नहीं है कि बच्चों का जिद्दी होना गलत बात है लेकिन हद से ज्यादा और बात-बात पर जिद करना गलत है। इसका बुरा असर आगे चलकर बच्चे के भविष्य पर भी पड़ेगा और उसके व्यवहार में ही ये आदत शामिल हो जाएगी।
इससे बचने के लिए मां-बाप को समय रहते ही इस आदत को सुधारने की कोशिश कर लेनी चाहिए। सही समय पर सही सीख मिलने से आपके बच्चे का भविष्य संवर सकता है और वो एक अच्छा इंसान बन सकता है।

घुटनों में रहता है बहुत ज्यादा दर्द तो जानें कारण और बचाव के उपाय
पॉल्यूशन से स्किन को दूर रखने के लिए ट्राय करें ये 5 फेशियल…
राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा, नई तकनीकी सुविधाओं से होगा शिक्षा का विस्तार:मंत्री गजेंद्र यादव
क्या आप जानते हैं वोदका पीने के ये 7 फायदे
क्या कभी आपने खाया है बुद्धा हैंड फ्रूट ? जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर आईईडी बरामद, आतंकी साजिश नाकाम
Next Article बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाने के नुकसान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?