बिलासपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण प्रदेश भर में कई प्रकार की गतिविधियां रुकी हुई हैं। इसके कारण छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कामकाज भी ठप पड़ा हुआ है। इसबीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नीलम चंद ने आदेश जारी कर दिया है। 4 अगस्त से हाईकोर्ट में दोबारा सुनवाई शुरू होगी। याचिकाओं पर ऑनलाइन सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते बीते लंबे समय से महत्वपूर्ण केसों को छोड़कर सुनवाई नहीं हो पा रही थी। अब रजिस्ट्रार के आदेश के साथ ही बिलासपुर हाईकोर्ट में 4 अगस्त से दोबारा सुनवाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पेंडिंग केसों का निपटान भी हो सकेगा।




