ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राममंदिर निर्माण का भूमिपूजन: अयोध्या को सील करने की तैयारी, 4 अगस्त से नहीं मिलेगा प्रवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राममंदिर निर्माण का भूमिपूजन: अयोध्या को सील करने की तैयारी, 4 अगस्त से नहीं मिलेगा प्रवेश

By @dmin
Published: July 31, 2020
Share
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। प्रधानमंत्री के आगमन के चलते अयोध्या को चारों तरफ से सील करने की तैयारी है। इसके लिए अयोध्या समेत फैजाबाद शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर पूर्व में किए इंतजामों की मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से किसी को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं लखनऊ के रास्ते सड़क से आने वाले वीवीआईपी को सहादतगंज से अयोध्या में प्रवेश देने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही अयोध्या जिले के पड़ोसी जनपद बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी आदि में पूर्व में ही नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनके नेतृत्व में इन जनपदों की पुलिस बार्डर पर कड़ी निगरानी रखेगी। वहीं जल मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पीएसी, जल पुलिस की तैनाती की जा रही है।

प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर हाईवे समेत अयोध्या के सभी छोटे-बड़े प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाए जाने की तैयारी है। यह सभी आगामी तीन अगस्त से कार्य करना शुरू कर देंगे। चार अगस्त की शाम से अयोध्या में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसके लिए सभी मार्गों पर पूर्व में किए इंतजामों की दोबारा मॉनिटरिंग की जा रही है। अयोध्या में प्रवेश के प्रमुख रास्ते जालपा देवी चौराहा, मोहबरा बाईपास, बूथ नंबर चार, रामघाट, साकेत पेट्रोल पंप, बंधा तिराहा, हनुमान गुफा समेत अन्य छोटे रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर सील करने की तैयारी है। इसके अलावा हाइवे पर भी पूर्व में लगे बैरीकेडिंग पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर आने जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जाएगी। 

पीएम सुरक्षा के लिए सात जोन

पीएम सुरक्षा को लेकर कुल सात जोन बनाए गए हैं, इसमें हनुमानगढ़ी और सरयू तट जोन भी शामिल है। साकेत महाविद्यालय से लेकर नयाघाट तक के मुख्य मार्ग को सुपर सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। इस मार्ग पर साकेत महाविद्यालय से आयोजन स्थल तक करीब एक किमी जिस पर प्रधानमंत्री सड़क के रास्ते सफर करेंगे, इन मार्गों पर लगे कई बैरियर सक्रिय हो गए हैं।

कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने कहा, सोनिया-राहुल को कुछ हुआ तो जलेगा देश, पीएम मोदी पर भी बिगड़े बोल; केस दर्ज
प्रदेश के 11 वायरोलॉजी लैब में 350 लोगों की टीम ने जांचे 20 लाख से अधिक सैंपल… कुल आरटीपीसीआर जांच का 90 प्रतिशत इन 11 लैबों में जांचे गए
कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: कचांदूर कोविड केयर सेंटर पूर्ण रूप से अपडेट, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्लांट बनकर तैयार
तोता बेचना पड़ा महंगा: वन विभाग की टीम ने पकड़ा, तोते के 16 बच्चे बरामद
हत्या या आत्महत्या: फंदे से लटके मिले प्रेमी जोड़े का शव, तीन दिन से गायब थे दोनों
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस नेता ने नई शिक्षा नीति का किया समर्थन, राहुल से माफी मांगते हुए कहा- मैं रोबोट नहीं कांग्रेस नेता ने नई शिक्षा नीति का किया समर्थन, राहुल से माफी मांगते हुए कहा- मैं रोबोट नहीं
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट ने BS-4 वाहनों के पंजीकरण पर अगले आदेश तक लगाई रोक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?