ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही!

By @dmin
Published: July 29, 2020
Share
वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही!
वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही!
SHARE

मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। नेपाल के साथ-साथ तराई क्षेत्रों में हुई बारिश से नदियों का जलस्तर फिर बढऩे लगा है। उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। चंपारण, मुजफ्फरपुर और मिथिलांचल के इलाके में अभी स्थिति सामान्य नहीं होने से बाढ़ पीडि़तों की परेशानी बढ़ी हुई है।
पूर्वी चंपारण में गंडक व बूढ़ी गंडक के पानी कई प्रखंडों में तबाही जारी है। जिले के दस प्रखंड बाढग़्रस्त हो चुके हैं जिससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित है। मंगलवार को गंडक में वाल्मीकिनगर बराज से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिम चंपारण में सिकरहना (बूढ़ी गंडक) का जलस्तर एक बार फिर बढऩे लगा है। मझौलिया में दो दिन पूर्व तीन जगह से टूटे जमींदारी बांध से पंचायतों में लगातार पानी फैल रहा है। सीतामढ़ी में भी नदियों का जलस्तरी बढ़ा है और जलजमाव के कारण शहर से गांव तक स्थिति गंभीर बनी हुई है। तटबंधों पर भारी दबाव है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग व जिला प्रशासन की टीम अलर्ट है।
मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक में उफान से शहर व आसपास के क्षेत्रों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहले से ही शहर के निचले इलाके जलमग्न हैं। लखनदेई का बांध टूटने के बाद बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के पानी में फंसे हैं। जिले के 16 में से 13 प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लखनदेई का बांध टूटने के बाद बडग़ांव में करीब दो सौ लोग बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। जिले में बागमती, गंडक, लखनदेई, मनुषमारा व बूढ़ी गंडक में ऊफान जारी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर है। नदी का पानी शहर के आसपास के इलाके मिठनसराय में फैल गया है। मिठनसराय से लेकर शहर के चारों तरफ सैकड़ों लोगों ने बांध व एनएच पर शरण ले लिया है।
दरभंगा में दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर रक्सी पुल के पास अब भी पानी बह रहा है। वहीं दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी पर पानी चढ़ा हुआ है। जिले के 12 प्रखंड बाढग़्रस्त हो चुके हैं और कई पावर सबस्टेशन में पानी घुसने के बाद बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। बागमती नदी के सिरनिया-सिरसिरया तटबंध में रिसाव को फिलहाला मरम्मत से रोक लिया गया है, लेकिन खतरा बना हुआ है।

मुख्यमंत्री साय आज बस्तर को देंगे 356 करोड़ से अधिक की सौगात, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Gustakhi Maaf: चाय तो व्यवहार है, सेहत से क्यों जोड़ें
सेक्टर-7 में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह करेंगे 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, साथ में होगी रंगारंग आतिशबाजी
गुस्ताखी माफ़: भीड़ पर पत्थर फेंकने की राजनीति
दिल्ली में बैठकर चला रहे थे ठगी की दुकान, रायपुर पुलिस ने दबिश देकर 14 बदमाशों को दबोचा… किराएदार बनकर की थी रेकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम मां दर्द से बिलखती रही और बेटे ने video बनाते हुए रेत दिया गला
Next Article कोरोना संक्रमित युवक की एम्स में मौत, चरोदावासियों में खौफ कोरोना संक्रमित युवक की एम्स में मौत, चरोदावासियों में खौफ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?