ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले बाइक चुराई और फिर एटीएम में सेंध लगाने पहुंचे शातिर: पुलिस गश्त के दौरान ऐसे धराए चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पहले बाइक चुराई और फिर एटीएम में सेंध लगाने पहुंचे शातिर: पुलिस गश्त के दौरान ऐसे धराए चोर

By @dmin
Published: July 28, 2020
Share
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
SHARE

दुर्ग। पुलिस की मुस्तैदी से शहर में बीती रात बड़ी चोरी की घटना टल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों को पकडऩे में दुर्ग सीएसपी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। रात्रि गश्त के दौरान दोनों चोर सीएसपी की नजर में आए और धरे गए। कोतवाली थाने में दोनों के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की गई। चोरों के पास से एक बाइक बरामद कि गई है। आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी है।

दरअसल बीती रात दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला गश्त पर निकले। उन्होंने सजगता और सतर्कता का परिचय देते हुए दो ऐसे चोर को पकड़ा जो एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर दीपक नगर में एटीएम में भी चोरी का प्रयास कर रहे थे। रात्रि गश्त के दौरान जब सीएसपी शुक्ला की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी जो पुलिस की गाड़ी देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे। सीएसपी ने गाड़ी रोकी और दोनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे। इस दौरान दोनों चोरों को सीएसपी ने अपने साथ गए आरक्षक युवराज सिंह एवम ड्राइवर राजेश सिन्हा के साथ पीछा कर पकड़ा गया।

पकड़े जाने के बाद दोनों चोरों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की। संदेह होने पर आसपास सर्च किया गया। इस दौरान वहां पर एक मोटरसाइकिल बरामद हुई जिसे वे चोरी कर अपने साथ लाये थे। साथ ही उनके पास से एक रॉड तथा एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उक्त अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे यह मोटरसाइकिल अस्पताल वार्ड दुर्ग स्थित मकान के सामने से करीब डेढ़ घंटे पहले चोरी किए हैं। उसके बाद दीपक नगर स्थित एटीएम में भी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मामले में सागर उर्फ तेज कुमार (20) साकिन रामनगर उरला तथा प्रहलाद यादव (19) साकिन चंडीमंदिर मठपारा दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अपराधियों के खिलाफ पूर्व में भी 3 आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमे प्रहलाद यादव के खिलाफ दो अपराध थाना दुर्ग कोतवाली में दर्ज है व सागर ढीमर के खिलाफ थाना दुर्ग कोतवाली में 1171/19 धारा 379 दर्ज है।

सीएम बघेल का ट्वीट : मोहन मरकाम लेंगे मंत्रीपद की शपथ, भाजपा पर तंज, कहा- खुद को गीला होने से बचाए
ठेकेदारों की धमकी से थर्राया बीएसपी प्रबंधन, वाहनों को मिली प्रवेश की अनुमति… काम बंद करने की दी थी चेतावनी
ऐसे भी कोरोना वारियर्स है प्रदेश में जिनके जज्बे को सलाम…. पिछले साल से निभा रहे अपना कत्र्तव्य… कुछ ऐसी है कोराना वारियर धर्मेन्द्र की कहानी
Big Breaking: BSP की बड़ी कार्रवाई, पावर हाउस ITI के पास पांच अवैध बंगलों को किया सील
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, कई सीएमओ और डॉक्टर इधर से उधर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Bhilai Chamber demands from District Administration ब्रेकिंग न्यूज: भिलाई चेंबर की जिला प्रशासन से मांग, शिफ्टों में मिले दुकानें खोलने की अनुमति
Next Article श्रीकंचनपथ 282 # 28 July 2020

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?