रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड की ग्रामपंचायत मेड़पार में गायों की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कलेक्टर बिलासपुर को इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम बघेल ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक घटना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच कर जांच की। वहीं कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर तत्काल एफआईआर की गई है।

बता दें कि तखतपुर के मेड़पार पर पंचायत भवन में एक साथ सैकड़ों गायों को रखने के कारण गायों की मौत हो गई। जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने यहां 45 गायों की मौत की पुष्टि की है। वहीं शेष गायों का इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर मित्तर ने जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मवेशियों को ऐसी जगह न रखें जहां उनका दम घुटता हो। वहीं इस मामले में उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।




