राजधानी रायपुर, बिरगांव सहित रायगढ़ व सरगुजा में लागू हुआ लॉकडाउन
रायपुर। कोरोनावायरस की रफ्तार और संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में लॉकडाउन के आदेश हैं। रायपुर, बिरगांव सहित सरगुजा, रायगढ़ के सारंगढ़ और बलौदाबाजार में बुधवार से जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद करा दिया गया। 13 जिलों में से 8 जिलों में बुधवार आधी रात और गुरुवार से लॉकडाउन किया जाएगा। आज रात 12 बजे से दुर्ग, कोरबा, मुंगेली व दंतेवाड़ा जिलों में लॉकडाउन किया जा रहा है।
लॉकडाउन के बाद भी राजधानी रायुपर में सुबह से सड़कों पर ट्रैफिक और लोगोंं की चहल-पहल दिखाई दी। सरकारी आदेश के बाद भी लोग बेवजह घूमने से बाज नहीं आए। 10 बजे तक प्रशासन ने जरुरी सेवाओं के लिए कुछ छूट दी हुई थी जिसका लोग फायदा उठा रहे थे। 10 बजे के बाद राजधानी की सड़कों पर पुलिस का एक्शन दिखा। शहर के सभी इलाकों में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई और वेवजह घूमते पाए जाने वालों की क्लास ली गई। इस दौरान लोगों से उठक बैठक तक कराया गया। प्रशासन ने इस बार कड़ा रुख अपनाया है, कलेक्टर ने बेवजह बाहर निकलने वालों पर एफआईआर तक करने कहा है।
अजीब अजीब बहानों के साथ निकल रहे बाहर
राजधानी रायपुर में लॉकडाउन की सख्ती के बीच अजीब अजीब बहाने से लोग बाहर घूमने निकल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लोग डॉक्टर की पुरानी पर्ची लेकर निकल रहे हैं। अधिकतर लोग डॉक्टर के पास जाने का बहाना कर रहे हैं। रायपुर के साथ बलौदा बाजार, रायगढ़ के सारंगढ़ क्षेत्र में भी लॉकडाउन के प्रभावी करने पुलिस सड़कों पर है बावजूद लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं। इस बीच बेमेतरा में लॉकडाउन के दौरान बाजार में कई दुकानें खुली रही जिसे दोपहर बाद प्रशासन व पुलिस फोर्स ने बंद कराया।
दुर्ग सहित आठ जिलों में आज व कल से लॉकडाउन
दुर्ग – जिले में 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
कोरबा – जिले में लॉकडाउन की अवधि 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक होगी। अति आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।
मुंगेली – 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुंगेली, लोरमी, पथरिया तीनों विकासखंड में लॉकडाउन प्रभावी होगा।
दंतेवाड़ा – जिले की नगर पालिका क्षेत्र बचेली, किरंदुल, दंतेवाड़ा, गीदम, बारसूर में 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
बालोद- जिले में 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। किराना दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी।
बिलासपुर – 23 जुलाई से 31 जुलाई तक बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत में लॉकडाउन रहेगा।
राजनांदगांव – जिले में 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
चांपा – जिले के 15 नगरीय क्षेत्रों में 24 जुलाई से 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है।