ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुशखबर: किसानों के लिए खुला निजी कंपनियों से करार का रास्ता, मंडियों से बाहर बेच सकेंगे उत्पाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

खुशखबर: किसानों के लिए खुला निजी कंपनियों से करार का रास्ता, मंडियों से बाहर बेच सकेंगे उत्पाद

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
खुशखबर: किसानों के लिए खुला निजी कंपनियों से करार का रास्ता, मंडियों से बाहर बेच सकेंगे उत्पाद
खुशखबर: किसानों के लिए खुला निजी कंपनियों से करार का रास्ता, मंडियों से बाहर बेच सकेंगे उत्पाद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। किसानों की आमदनी और बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार ने निजी कंपनियों से करार का रास्ता खोल दिया है। कृषि मंत्रालय ने बैरियर फ्री फार्म ट्रेडिंग से जुड़े दो नए कानून सूचीबद्ध किए हैं। अब किसान अपने उत्पाद सरकारी मंडियों से बाहर भी किसी निजी कंपनी को बेच सकेेंगे।
सरकार ने 5 जून, 2020 को किसानों के लिए व्यापार एवं वाणिज्य (संवद्र्धन और सुविधा) कानून व मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा कानून का प्रस्ताव दिया था। कृषि मंत्रालय ने 20 जुलाई को दोनों ही कानून सूचीबद्ध कर दिए हैं। पहले कानून के तहत किसान अपने उत्पाद की बिक्री सरकारी सूचीबद्ध मंडियों के बजाए राज्य के भीतर या दूसरे राज्य में निजी खरीदार अथवा कंपनी को कर सकता है।
किसानों को फसल तैयार होने से पहले ही उसका सौदा करने की भी छूट दी जाएगी। यह सौदा उपज-सिंचाई के समय, फार्म गेट, फैक्ट्री, भंडारगृह या कोल्ड स्टोरेज कहीं भी कर सकेंगे। किसानों को विशेष व्यापार क्षेत्र में ऑनलाइन बिक्री की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लेटफॉर्म पर निजी कंपनियां, किसान उत्पादक संगठन और कृषि सहकारी समितियां मिलकर काम करेंगी।

Contents
  • किसान को तीन दिन में भुगतान जरूरी
  • राज्य नहीं वसूल सकेंगे लेवी या शुल्क

किसान को तीन दिन में भुगतान जरूरी

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर सीधे किसानों से सौदा किया जा रहा है तो तत्काल भुगतान करना होगा। विशेष कारणों पर भुगतान में तीन दिन छूट दी जा सकती है। इसके बाद भी भुगतान नहीं होता है तो प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज देना होगा।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नियम तोडऩे वाली कंपनियों पर 50 हजार से 10 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के बाद भी अनियमितता होती है तो संबंधित कंपनी पर 10 हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगाया जा सकता है।

राज्य नहीं वसूल सकेंगे लेवी या शुल्क

कृषि उत्पादों की बिक्री करने वाले किसानों से राज्य सरकारें लेवी, बाजार शुल्क अथवा सेस नहीं वसूल सकेंगी। कारोबारियों, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर कारोबार करने वाली कंपनियों, कृषि उत्पाद संगठनों व किसानों को भी शुल्क या लेवी से छूट मिलेगी।
विवाद निपटारे के लिए सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के पास आवेदन कर सकते हैं। मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा कानून किसानों को फसल तैयार होने से पहले ही सौदा करने की सुरक्षा देता है। इससे किसान निजी कंपनियों के साथ अनुमान के आधार पर बिक्री करार कर सकेंगे।

कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद: अस्पतालों के साथ सामाजिक भवनों को किया जा रहा है सेनेटाइज
नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन का तीसरा आतंकी गिरफ्तार
इस साल होंगे चार नेशनल लोक अदालत, न्यायाधीशों ने बैठक कर निर्धारित की तिथियां….. जाने कब कब लगेगा नेशनल लोक अदालत
परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार और असम में बाढ़ से हालत बेकाबू, कई लोगों की गई जान, NDRF ने 20 राज्यों में 120 टीमों को किया तैनात बिहार और असम में बाढ़ से हालत बेकाबू, कई लोगों की गई जान, NDRF ने 20 राज्यों में 120 टीमों को किया तैनात
Next Article LAC पर चीन की सारी हेकड़ी होगी दूर, चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की भी तैयारी राजोरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पीका गन सहित भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?