ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिलीवरी के बाद सता रहा है कमर दर्द तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

डिलीवरी के बाद सता रहा है कमर दर्द तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

By @dmin
Published: July 21, 2020
Share
SHARE

प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कमर दर्द सताता है। डिलीवरी के बाद कई कारणों से कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। इसकी वजह से महिलाओं को अपने नवजात शिशु की देखभाल और अन्य काम करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
प्रसव के बाद कमर दर्द से छुटकारा पाने के आप घरेलू नुस्खे और घरेलू तरीके इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां हम आपको डिलीवरी के बाद कमर दर्द दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं।

Contents
  • डिलीवरी के बाद कमर दर्द कब तक रहता है
  • कमर दर्द के घरेलू उपाय
  • डिलीवरी के बाद कमर दर्द कैसे ठीक करें
  • डॉक्टर को कब दिखाएं

डिलीवरी के बाद कमर दर्द कब तक रहता है

आमतौर पर डिलीवरी के बाद 6 महीने के अंदर कमर दर्द चला जाता है। इतने समय में रिलैक्सिन हार्मोन का स्तर सामान्य हो सकता है और शरीर अपनी सामान्य अवस्था में आ जाता है। मांसपेशियों के टोन, जोड़ों के टाइट और शरीर के दोबारा मजबूत होने पर कमर दर्द चला जाता है।
हालांकि, कुछ मामलों में मां के ज्यादा भारी शारीरिक काम करने की वजह से 12 महीने तक दर्द रह सकता है। महिलाओं को इतने लंबे समय तक दर्द सहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे कमर दर्द के घरेलू इलाज अपनाकर इस दर्द से छुटकारा पा सकती हैं।

कमर दर्द के घरेलू उपाय

दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में कमर की तेल से मालिश करें। मालिश से शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलती है।
कमर दर्द से राहत पाने के लिए गर्म या ठंडी सिकाई भी कर सकती हैं। गर्म या ठंडा वॉग्र बैग कमर के ऊपर लगाने से दर्द से आराम मिलेगा।
आप दर्द निवारक ऑइंटमेंट भी कमर पर लगा सकती हैं। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

डिलीवरी के बाद कमर दर्द कैसे ठीक करें

डिलीवरी के बाद शिशु को लंबे समय तक गोद में उठाने से कूल्हों पर दबाव पड़ता है इसलिए ऐसा करने से बचें। हाई हील के फुटवियर न पहनें।
डिलीवरी के तुरंत बाद कोई शारीरिक गतिविध न करें। नौ महीने के प्रेगनेंसी के बाद मांसपेशियों और जोड़ों को आराम की जरूरत होती है। ज्यादा भारी चीजें उठाने से बचें और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज न करें क्योंकि इनकी वजह से मांसपेशियों और जोड़ों पर दबाव पड़ सकता है।
आरामदायक पोजीशन में सोएं और सपोर्ट के लिए तकिए का इस्तेमाल करें।

डॉक्टर को कब दिखाएं

वैसे तो डिलीवरी के कुछ महीनों बाद ही कमर दर्द दूर हो जाता है लेकिन निम्न स्थितियों में डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है.
यदि दर्द तेज हो और धीरे-धीरे बढ़ रहा हो
कमर दर्द के साथ बुखार भी हो
किसी चोट जैसे कि गिरने की वजह से कमर में दर्द हो
एक या दोनों पैर सुन्न हों
डिलीवरी के 6 महीने बाद भी कमर दर्द ठीक न हो रहा हो
डिलीवरी के बाद पहले से ही शरीर कई तरह की परेशानियों से गुजर रहा होता है, ऐसे में कमर दर्द सहन करना आसान नहीं होता। शिशु और खुद की देखभाल भी इस समय जरूरी होती है लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा कमर दर्द हो रहा है और ऊपर बताए गए घरेलू तरीके भी काम नहीं आ रहे हैं तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

भिलाई के सूर्या मॉल में खाद्य विभाग की दबिश, केएफसी, पिज्जाहट, डोमिनोज में मिली खामियां… नोटिस जारी
भरपूर नींद लेने से अच्छी सेहत के साथ बढ़ती है आपकी खूबसूरती
अगर आप भी रहते है डिप्रेशन के शिकार, तो रोज करें व्हिस्की का सेवन
आकस्मिक हृदयाघात पर परिचर्चा : विशेषज्ञों ने बताया क्या है कारण, सीपीआर का महत्व भी समझाया
देश में हर वयस्क को कोरोना टीका लगाने के सुझाव को केंद्र सरकार ने किया खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपनी पुरानी जींस को फेकें नहीं बल्कि बनाएं ये काम की चीजें
Next Article पूर्णिया में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पूर्णिया में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?