ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पायलट की बगावत से उनकी रिहाई को जोड़ने पर भड़के उमर अब्दुल्ला, भूपेश बघेल पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पायलट की बगावत से उनकी रिहाई को जोड़ने पर भड़के उमर अब्दुल्ला, भूपेश बघेल पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

By @dmin
Published: July 21, 2020
Share
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी) | राजस्थान में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच अब इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की एंट्री भी हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने करीब नौ महीने की हिरासत से उनकी रिहाई को राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिन पायलट की बगावत के साथ कथित रूप से जोड़ने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। ट्विटर पर अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार के साथ साक्षात्कार के दौरान इस तरह की टिप्पणी करने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लिखा, मैं इस सर्वथा मानहानिकारक और झूठे आरोप से तंग हो चुका हूं कि सचिन पायलट जो कुछ कर रहे है, उसका कहीं न कहीं मेरे या मेरे पिता की हिरासत से इस साल के प्रारंभ में रिहाई से संबंध है। अब बहुत हो गया। श्री भूपेश बघेल मेरे वकीलों से सुनेंगे।

I am fed up of the downright malicious and false allegation that what Sachin Pilot is doing is somehow linked to my or my father’s release from detention earlier this year. Enough is enough. Mr @bhupeshbaghel will be hearing from my lawyers. Cc @RahulGandhi @INCIndia @rssurjewala https://t.co/Gojb7vN1V3

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) July 20, 2020

उन्होंने इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस पार्टी को भी टैग किया। अब्दुल्ला के टैग करने के कुछ ही मिनट बाद बघेल ने अपने विवादास्पद बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दिए जाने की कोशिश की और ट्वीट किया, उमर अब्दुल्ला जी, कृपया, लोकतंत्र के त्रासद नाश को मौके वाले क्षण में तब्दील नहीं करें। ‘आरोप बस एक पूछा गया सवाल था और हम यह पूछते रहेंगे और देश भी पूछेगा। अब्दुल्ला ने गुस्से में तपाक से जवाब दिया, आप मेरे वकीलों को अपना जवाब भेज सकते हैं। यही वो बात है जो कांग्रेस के साथ आजकल गड़बड़ है, आप अपने विरोधियों में अपने मित्रों को नहीं जाने। आप लोग जिस गड़बड़ी में, उसकी यही वजह है। आपका ‘प्रश्न मानहानिकारक है और वह प्रतिरोध से नहीं बच सकता। 

एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार के अनुसार बघेल ने कहा, जहां तक सचिन पायटल की बात है, तो वैसे मैं राजस्थान की घटनाओं पर बहुत ज्यादा नजर नहीं रख रहा हूं लेकिन एक बात किसी को जिज्ञासु बनाती है कि क्यों उमर अब्दुल्ला को रिहा किया गया? उनपर और महबूबा मुफ्ती जी पर एक ही कानून की समान धाराएं लगाई गई थीं, वह तो अब भी हिरासत में हैं जबकि वह (अब्दुल्ला) बाहर है। क्या यह इसलिए है क्योंकि अब्दुल्ला, सचिन पायलट के साले हैं?

पायलट की शादी उमर अब्दुल्ला की बहन सारा से हुई है। कांग्रेस ने पायलट की बगावत के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है। बगावत के चलते पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। नेकां ने भी बयान जारी कर बघेल की टिप्पणी पर ‘कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि यह कहना मानहानिकारक है कि अब्दुल्ला की रिहाई का कहीं न कहीं संबंध पायलट की बगावत से है। पार्टी ने बयान में कहा, हमने बघेल के मानहानिकारक बयान का संज्ञान ले लिया है और हम अपने वकीलों से संवाद कर रहे हैं और उपयुक्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा करने से पूर्व अब्दुल्ला को पिछले साल चार और पांच अगस्त की दरम्यानी रात को हिरासत में ले लिया गया था। कई स्थानीय नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था।

भिलाई ब्रेकिंग : नेहरू नगर चौक पर हादसा, आमने सामने से टकराए ट्रक व माजदा… तीन घायल
मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होने का मिला न्योता
Bhilai Breaking : कुरुद में आधीरात युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती
ऋतिक मेनिया जापान में छाया, बैंग बैंग की रिलीज पर दर्शकों ने बरसाया प्यार
क्लीन एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है भारत, विश्व में बनेगा “क्लीन एनर्जी” का मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lockdown in Durg: Grocery shops will be closed along with markets, people flocked to stock liquor दुर्ग में लॉकडाउन: बाजारों के साथ किराना दुकानें भी रहेंगी बंद, शराब का स्टॉक करने लोगों का उमड़ा हुजूम
Next Article अपनी पुरानी जींस को फेकें नहीं बल्कि बनाएं ये काम की चीजें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?