ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कारण जो भी हो, कमर दर्द को जड़ से मिटा देंगे ये देशी नुस्खे
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

कारण जो भी हो, कमर दर्द को जड़ से मिटा देंगे ये देशी नुस्खे

By @dmin Published July 20, 2020
Share
SHARE

आजकल के युवा कमर दर्द से खासे परेशान रहते हैं। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों ही शामिल हैं। हर किसी के पास इस कमर दर्द की वजह अलग हो सकती है। लेकिन जरूरत सभी की एक है कि कैसे जल्दी से जल्दी इस कमर दर्द से मुक्ति मिले। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर लोग हॉस्पिटल्स जाने से बच रहे हैं। इस कारण जो ऐसी दिक्कतें हैं, जिनके इलाज के लिए हम घरेलू या लाइफस्टाइल से जुड़े उपाय अपना सकते हैं, उन्हीं से अपना इलाज आजकल अधिक किया जा रहा है। घर में बैठे रहने के कारण जिस समस्या ने सबसे अधिक लोगों को परेशान किया है, वह है कमर दर्द।

Contents
कमर दर्द की मुख्य वजहेंदर्द से मुक्ति पाने के घरेलू तरीकेतौलिया से करें सिकाईसीट से ब्रेक लेंसफर आपको दर्द ना देकैल्शियम डायट

करीब एक दशक पहले तक कमर दर्द केवल बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती थी या महिलाओं में पीरियड्स के दौरान यह समस्या अधिक देखने को मिलती थी। जबकि आज टीनेजर से लेकर 26 साल के युवा तक, हर कोई अक्सर इस समस्या का सामना करता है। कारण है युवाओं की बदलता हुआ हुआ वर्क कल्चर और जॉब डिमांड्स। साथ ही पोषण की कमी।

कमर दर्द की मुख्य वजहें

कमर दर्द की मुख्य वजहों में लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें शामिल हैं। जैसे…
बहुत नर्म गद्दे पर सोना
अधिक समय तक हाई हील पहने रहना
बहुत अधिक वजन बढ़ जाना
शरीर में कैल्शियम की कमी
घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना
शारीरिक गतिविधियों की कमी
एक्सर्साइज ना करना
सिटिंग पॉजिशन सही ना होना

दर्द से मुक्ति पाने के घरेलू तरीके

एक बड़ा स्पून सरसों या नारियल का तेल लें। इसमें लहसुन 5 से 6 छिली हुई कलियां डालकर पका लें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इस तेल से नहाने से पहले शरीर की मालिश करें। खास तौर पर कमर के हिस्से की।
लहसुन नैचरल पेनकिलर की तरह काम करता है। यह आपको जल्द राहत देगा। इस बात का ध्यान रखें मालिश करने के कम से कम 30 मिनट बाद नहाने जाएं। ताकि आपका शरीर इस तेल को अच्छी तरह सोख ले।

तौलिया से करें सिकाई

जब कमर में तेज दर्द हो और कोई मसाज करनेवाला भी आपके पास ना हो तब गर्म पानी में नमक मिला लें और इसमें एक तौलिया भिगोकर निचड़ लें। अब इस भाप निकलती हुई तौलिया से अपनी कमर पर हल्की-हल्की सिकाी करें।
ध्यान रखें इस दौरान आपने प्योर कॉटन के कपड़े पहने हों। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि सिकाई कभी भी सीधे त्वचा पर नहीं करते बल्कि आपकी स्किन के ऊपर कॉटन के कपड़े की एक लेयर जरूर होनी चाहिए।

सीट से ब्रेक लें

आजकल वर्क फ्रॉम होम के कारण ज्यादातर महिलाएं घर में काम में व्यस्त रहती हैं और फिर एक ही जगह पर घंटों बैठकर काम करती रहती हैं। इससे भी कमर दर्द की समस्या बढ़ रही है। इससे बचने का तरीका यह है कि बीच-बीच में ब्रेक लें।
घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच अपने फ्री-टाइम या मी-टाइम के साथ समझौता ना करें। खुद को फिजिकली और मेंटली स्वस्थ रखने के लिए अपने आपको समय देना बहुत जरूरी है।

सफर आपको दर्द ना दे

वैसे तो अभी कहीं भी सफर पर जाने की स्थिति नहीं है। लेकिन अगर आप खुद से ड्राइविंग करके ऑफिस जाने लगे हैं तो आपको इस बात पर गौर करना चाहिए कि आपकी गाड़ी की सीट बहुत अधिक सॉफ्ट तो नहीं है।
कार की सीट सही होने के साथ ही आपका सिटिंग पॉश्चर यानी बैठने का तरीका भी सही होना चाहिए। इससे शरीर में ब्लड का फ्लो सुचारू रूप से बना रहता है। ना दर्द सताता है और ना ही जल्दी से थकान होती है।

कैल्शियम डायट

महिलाओं के शरीर में 30 के बाद तो पुरुषों के शरीर में 45 के बाद कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डायट में कैल्शियम रिच फूड शामिल करें। आप चाहें तो कैल्शियम सप्लिमेंट्स भी ले सकते हैं। इससे आपको कमरदर्द दूर रखने में सहायता मिलेगी।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

@dmin July 20, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस उम्र में शिशु को केला जरूर खिलाएं, मिलेगा दोगुना फायदा
Next Article Broken clouds wreck havoc on Uttarakhand's Munsari, three dead, 11 missing उत्तराखंड के मुनस्यारी पर टूटा बादलों का कहर, तीन की मौत, 11 लोग लापता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?