ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस उम्र में शिशु को केला जरूर खिलाएं, मिलेगा दोगुना फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

इस उम्र में शिशु को केला जरूर खिलाएं, मिलेगा दोगुना फायदा

By @dmin
Published: July 20, 2020
Share
SHARE

बच्चों को ठोस आहार देना शुरू करने पर कई तरह के पौष्टिक फल दिए जाते हैं। इन फलों में केले का नाम भी शामिल है। बच्चों के लिए केले को बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे के संपूर्ण विकास में मदद करते हैं। जानिए कि बच्चों को केला खिलाने से क्या होता है और बच्चों को केला खिलाने के फायदे एवं बच्चों को केला कैसे खिलाएं के बारे में।

Contents
  • केले के पोषक तत्व
  • केला कब खाना चाहिए
  • बच्चों को केला खिलाने के फायदे
  • बच्चों को केला कैसे खिलाएं
  • इस बात का रखें ध्यान
  • केला कितना खाना चाहिए

केले के पोषक तत्व

केले में अनेक पोषक तत्व होते हैं। आपको बता दें कि 100 ग्राम केले में 89 कैलोरी, फैट 0.3 ग्राम, 1 मि.ग्रा सोडियम, 358 मि.ग्रा पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट 23 ग्राम, प्रोटीन 1.1 ग्राम, विटामिन ए 1 फीसदी, विटामिन सी 14 फीसदी, आयरन 1 फीसदी, विटामिन बी6 20 प्रतिशत और मैग्नीशियम 6 प्रतिशत होता है।

केला कब खाना चाहिए

6 महीने के बाद जब शिशु को ठोस आहार खिलाना शुरू किया जाता है, तब उन्हें केला भी खिलाया जा सकता है। 6 महीने के शिशु को एक दिन में एक छोटा केला खिलाया जा सकता है। केला बच्चों में सर्दी और जुकाम से भी बचाता है।

बच्चों को केला खिलाने के फायदे

केले में फाबइर की उच्च मात्रा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर पेट को साफ रखता है और बच्चों में कब्ज नहीं होने देता है। केला मूत्र मार्ग से विषाक्त पदार्थों को साफ करता है जिससे शिशु में यूरिन इंफेक्शन नहीं होता।
केले में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट, नियासिन एवं विटामिन बी6 होता है। ये फल शिशु का वजन बढ़ाने में मदद करता है। पोटैशियम और कैल्शियम से युक्त केला बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद आयरन खून में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है।
ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है।
केले में फोलेट होता है जो शिशु के मस्तिष्क के विकास और याददाश्त को सुधारने का काम करता है। ये फल आंखों को तेज करता है और कब्ज से बचाता है।

बच्चों को केला कैसे खिलाएं

6 महीने के शिशु को केले के छोटे टुकड़े कर मैश कर के खिलाएं। इससे बच्चा आसानी से केले को निगल लेता है।
9 महीने के बच्चे को प्यूरी के रूप में केला खिला सकते हैं। आप मैश किया गया केला भी दे सकते हैं। एक साल के बच्चे को आप केला सीधा खिला सकते हैं। शिशु को केले की चाट भी खिलाई जा सकती है।

इस बात का रखें ध्यान

शिशु को हमेशा पका और पीले रंग का केला ही दें। कच्चा केला पचाना मुश्किल होता है इसिलए शिशु को कच्चा केला न खिलाएं। केले को अच्छी तरह से मैश करने के बाद ही बच्चे को खिलाएं।

केला कितना खाना चाहिए

आप 6 महीने से अधिक उम्र के शिशु को रोज केला खिला सकते हैं लेकिन एक दिन में कम मात्रा में ही केला खिलाना चाहिए। एक ही बार में ज्यादा केला खाने से शिशु की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

सर्दियों में घर की बाहरी जगहों पर फर्नीचर सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके…
फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज…
सोने से पहले लगा लें ये नाईट सीरम, दस साल जवां दिखेगी स्किन
कलेक्टर आकाश छिकारा समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इंडसइंड बैंक ने सौंपा कोरोना सुरक्षा किट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Third Monday of Sawan: Rudra Mahabha of Baba Bholenath in a rare coincidence सावन का तीसरा सोमवार: दुर्लभ संयोग में हुआ बाबा भोलेनाथ का रुद्रमहाभिषेक
Next Article कारण जो भी हो, कमर दर्द को जड़ से मिटा देंगे ये देशी नुस्खे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?