कुछ देर पहले ही साउथ के जानेमाने डायरेक्टर नाग अश्विन ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि उनकी अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास काम करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इस बात की घोषणा की गई है। वीडियो सामने आने के बाद प्रभास और दीपिका पादुकोण के फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समां रहे हैं क्योंकि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब ये दोनों सितारे एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रभास अपनी 21वीं फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। खबरों की माने तो फिल्म की कहानी फिक्शनल थर्ड वल्र्ड वॉर पर आधारित होगी। इस मेगा बजट फिल्म को साल 2022 में रिलीज करने का प्लॉन बनाया जा रहा है। कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से फिल्म की शूटिंग का काम कुछ दिनों तक शुरु नहीं हो पाएगा। कोरोना की हालत को देखने के बाद ही मेकर्स फिल्म की शूटिंग का आगाज करेंगे।
प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण करेंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, इसने किया ऐलान…




