बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आर्या 19 जून को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज ने इसलिए भी सुर्खियां बंटोरी क्योंकि इससे एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इंडस्ट्री में 10 साल के गैप के बाद वापसी की। ये उनकी डिजिटल डेब्यू मूवी है। ‘आर्या के सुपरहिट होने के बाद अब सुष्मिता सेन ने सुपरहिट वेब सीरीज आर्या की एक एनिमेटेड क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
‘आर्या का एनिमेटेड लुक किया शेयर
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्या की एक एनिमेटेड क्लिप शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा- तू बन शेरनी दिखा दम, है बजा शंख, अब होगी जंग एक मां अपने परिवार की रक्षा के लिए एक योद्धा बन जाती है। हमारे बच्चों के लिए आर्या के इस री-इमेजिन संस्करण का अनुभव करें। इस वीडियो में वेब सीरीज की कहानी को एनिमेशन में री-इमेजिन कर दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में आर्या को वॉरियर की तरह सभी मुश्किलों का सामना करते दिखाया गया है। वीडियो में बैकग्राउंड आवाज शरद केलकर की है। सीरीज में सुष्मिता ने आर्या नाम की महिला का किरदार निभाया है जो अपने पति (चंद्रचूड़ सिंह) की मौत के बाद परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती है। आर्या सीरीज के डायरेक्टर और राइटर राम माधवानी हैं। यह डच सीरीज पेनोजा की रीमेक है। आर्या के पहले सीजन की सुपर सक्सेस के बाद राम माधवानी अब इसके दूसरे सीजन पर काम कर रहे हैं।




