ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या दांत दर्द से हैं परेशान? इन पांच घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

क्या दांत दर्द से हैं परेशान? इन पांच घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

By @dmin
Published: July 17, 2020
Share
SHARE

दांतों का दर्द काफी तकलीफदेह होता है कि इससे सिर और आंखों में भी दर्द होने लगता है. दांतों में कीड़े लगने तो कभी मसूढ़ों में कोई तकलीफ दांत दर्द का कारण बनती है. दांतों का दर्द असहनीय होता है इसमें कुछ खाने-पीने का भी मन नहीं करता. दांत में दर्द होने पर लोग डॉक्टर को दिखाते हैं, लेकिन ऐसे कई घरेलू उपाय भी हैं, जिनकी मदद से हम दांतों के दर्द को ठीक कर सकते हैं. आज हम आपको इस लेख में दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं. ये पांच उपाय कौन से हैं आइए इनके बारे में जानते हैं…

Contents
  • नमक- पानी का कुल्ला
  • लहसुन
  • लौंग
  • सरसों का तेल
  • काली मिर्च पाउडर

नमक- पानी का कुल्ला

हल्के गरम पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से दांत के दर्द में राहत मिलती है. ऐसा करने से दांत और मसूढ़े की सूजन भी जाती रहती है. इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए एक गिलास पानी गर्म कर लें और उसमें एक या डेढ़ चम्मच नमक डालें और उसे अच्छी तरह से मिलाकर कुल्ला करें या फिर माउथवॉश करें.

लहसुन

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन दांत दर्द और सूजन को कम करने में भी मददगार साबित होता है. दांत दर्द होने पर लहसुन की कली को लेकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं. ऐसा करने से आपको थोड़ी देर में राहत मिलेगी.

लौंग

दांतों के दर्द को दूर करने में लौंग का इस्तेमाल काफी किया जाता है, जो फायदेमंद भी है. इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन पर थोड़ा सा लौंग का तेल लगाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाना होता है. इसके अलावा एक छोटे गिलास पानी में लौंग के तेल की एक बूंद भी डाल सकते हैं और कुल्ला कर सकते हैं.

सरसों का तेल

एक चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों और मसूढ़ों पर मसाज करें. इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है बल्कि मसूढ़े भी मजबूत होते हैं.

काली मिर्च पाउडर

दांतों में तेज दर्द से आराम के लिए एक चौथाई चम्मच नमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से कुछ ही देर में राहत मिल जाती है।

वजन घटाने में सिर्फ संतरा ही नहीं, छिलका भी करेगा मदद, ऐसे करें यूज
भाप स्नान से कम हो सकता है आघात का खतरा: शोध
क्या आप भी फ्रिज में गलत तरह से रखते हैं दूध, जानें सामान स्टोर करने का सही तरीका
वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आंवला, इन 4 तरीकों से करें सेवन…
घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशांत सिंह राजपूत का अनसीन वीडियो वायरल, साहिल वैद ने किया शेयर
Next Article शिशु में डायपर रैशेज से छुटकारा पाने के 6 असरदार घरेलू नुस्खे

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?