ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साल के अंत में विदेश में होगा IPL का आयोजन, टी-20 विश्व कप का रद्द होना तय- रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

साल के अंत में विदेश में होगा IPL का आयोजन, टी-20 विश्व कप का रद्द होना तय- रिपोर्ट

By @dmin
Published: July 17, 2020
Share
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि इस साल के अंत में विदेश में आईपीएल 2020 का आयोजन होगा और इसके लिए कई देश भारत को सपोर्ट भी कर रहे हैं। अंग्रेज़ी न्यूज आउटलुक के अनुसार सितंबर-नवंबर में यह लीग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेली जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में आईपीएल के सभी टीम मालिकों की मीटिेंग हुई थी, जिसमें इसे विदेश में कराने को लेकर किसी को कोई ऐतराज नहीं है। कई फ्रेंचाइजिय़ों को उम्मीद है कि सितंबर के अंत में इस लीग का आयोजन हो सकता है। हालांकि, इसके लिए टी-20 विश्व कप का रद्द होना बेहद ज़रूरी है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी आईपीएल पर आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है, क्योंकि वो टी20 विश्व कप को लेकर आईसीसी के फैसले का इंतज़ार कर रहा है।

Contents
  • खाली स्टेडियम में होगा आईपीएल का आयोजन
  • IPL बोर्ड की पहली प्राथमिकता- सौरव गांगुली
  • टी-20 विश्व कप का रद्द होना तय

खाली स्टेडियम में होगा आईपीएल का आयोजन

बताया जा रहा है कि यूएई में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को देखते हुए आईपीएल का आयोजन खाली स्टेडियम में होगा। रिपोर्ट में एक टीम फ्रेंचाइज़ी के हवाले से कहा गया है, ‘आईपीएल टीवी के लिए बनाया गया है। अगर स्टेडियम में भीड़ नहीं आएगी तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं एक अन्य टीम मालिक के हवाले से कहा गया है कि वहां हमारे विदेशी खिलाड़ी खेलने को तैयार होंगे। हमें तैयारी के लिए सिर्फ एक महीने की ज़रूरत है।

IPL बोर्ड की पहली प्राथमिकता- सौरव गांगुली

हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बोर्ड की पहली प्राथमिकता आईपीएल 2020 का आयोजन है। गांगुली ये भी स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर आईपीएल इस साल भारत में नहीं खेला जाता है, तो इसे विदेश में आयोजित कराने का विचार किया जा सकता है।

टी-20 विश्व कप का रद्द होना तय

आउटलुक के रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले 2020 टी-20 विश्व कप के रद्द होने पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब यूएई में आईपीएल का आयोजन होगा। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल के शुरुआती 20 मैचों का आयोजन यूएई में हुआ था।

भिलाई विद्यालय में एनसीसी दिवस समारोह : आर्मी व एयरविंग के 150 कैडेट्स ने किया मार्चपास्ट
प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ में 12 लाख संग्राहकों द्वारा 630 करोड़ रूपए का तेन्दूपत्ता संग्रहित
मुश्किल में हरियाणा सरकार, निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने वापस लिया समर्थन
आज है नयनतारा की शादी, 75 फिल्में कर चुकीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा कभी सीए बनना चाहती थीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Next Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा राममंदिर के डिजाइन और मॉडल को सहमति के बाद इंजीनियर देंगे अंतिम रूप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?