ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक कड़ी बनकर उभरीं बैंक सखियाँ…
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक कड़ी बनकर उभरीं बैंक सखियाँ…

By @dmin Published July 16, 2020
Share
SHARE

रायपुर । संकट के समय में ही शक्ति की असल परीक्षा होती है। ऐसे ही विश्वव्यापी कोविड संकट में छत्तीसगढ़ की आर्थिक मजबूती के लिए हाथ बंटाकर बैंक सखियों ने खुद को साबित किया है। मनरेगा श्रमिकों का भुगतान हो, बुजुर्गों और निःशक्तों को पेंशन का भुगतान करना हो या किसी ग्रामीण को अपने खाते से रुपए निकलना हो बैंक सखियाँ ने अपनी सेवाएं दी है। इस कारण लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों को न रूपए-पैसे की दिक्कत हुई और न ही उन्हें बैंक की शाखाओं की ओर रुख करना पड़ा। इससे बैंकों में भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह दुर्ग जिले में भी बैंक सखियों ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। यहां 41 महिलाएं बैंक सखी के रूप में काम कर रही हैं। इन्हें पंचायत विभाग की बिहान योजना के तहत बैकिंग लेन-देन संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया है। इनके माध्यम से अब तक 5 करोड़ रुपए का लेनदेन हो चुका है। इन्हांेने पिछले एक महीने में मनरेगा के 4.43 करोड़ रुपए सहित पेंशन और जनधन खाताधारकों को 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। ग्राम पंचायत केसरा की 12 वीं तक पढ़ी बैंक सखी अंजू ने ग्रामीणों को जिले में सबसे ज्यादा करीब 48 लाख रुपए का भुगतान किया है। वह जनधन योजना के एक हजार 695 खाता धारकों को 10.59 लाख रूपए, बैक जमा लेन-देन के तहत 9 लाख रुपए, मनरेगा के तहत श्रमिकों को भुगतान करीब 27 लाख रूपए, पेंशन के 93 हितग्राहियों को 65 हजार रूपए का भुगतान कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बिजली बिल और अन्य भुगतान के लिए करीब 60 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। उनकी ही तरह पाटन जनपद के ग्राम खम्हरिया की श्रीमती गायत्री यदु ने एक महीने में लोगों को करीब 30 लाख रुपए का भुगतान किया है। गायत्री बताती हैं बैंक सखी बनने से गाँव और परिवार में सम्मान बढ़ गया है। इस काम में लोगों की दुआएं भी मिलती हैं, इससे वह काफी खुश हैं।


जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि गांवों में बैंक सखियों के माध्यम से बैंकों की सुविधा पहुंचाने की पहल बहुत उपयोगी साबित हुई है। इसके माध्यम से ग्रामीण हर दिन लगभग पांच लाख रुपए का आहरण कर रहे हैं। हर लेनदेन लिए सखियों को बैंक के द्वारा कमीशन दिया जाता है। ग्रामीणों के लिए यह वरदान की तरह है। इसके न न सिर्फ गांवों में आर्थिक मजबूती आई है बल्कि बैंक सखी बनकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin July 16, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्म लूडो का फस्र्ट लुक रिलीज, टशन में दिखे फातिमा सना शेख और राजकुमार राव
Next Article श्रीकंचनपथ 270 # 16 July 2020

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?