ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धोनी लगातार चाहे 4 मैच जीते या हारें, एक समान रहते हैं: माइकल हस्सी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

धोनी लगातार चाहे 4 मैच जीते या हारें, एक समान रहते हैं: माइकल हस्सी

By @dmin
Published: July 16, 2020
Share
धोनी लगातार चाहे 4 मैच जीते या हारें, एक समान रहते हैं: माइकल हस्सी
धोनी लगातार चाहे 4 मैच जीते या हारें, एक समान रहते हैं: माइकल हस्सी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हस्सी उन खिलाडिय़ों में हैं, जो क्रिकेट इतिहास के दो सबसे सफल कप्तानों के साथ खेले हैं- एक रिकी पोंटिंग और दूसरे महेंद्र सिंह धोनी। हस्सी ने रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में डेब्यू किया और महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए छह सीजन खेले। पोंटिंग और धोनी अपने अपने देशों के सफल और सम्मानित कप्तान हैं। हाल ही में हस्सी ने धोनी और पोंटिंग के बारे में बात करते हुए दोनों की खासियतों के बारे में बताया।
रिकी पोंटिंग ने 2003 और 2007 का विश्व कप ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को जितवाया। जबकि धोनी ने टीम इंडिया को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जितवाई- टी20 वल्र्ड कप 2007, वनडे वल्र्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013। हस्सी ने अधिकांश अंतरराष्ट्रीय करियर पोंटिंग की कप्तानी में खेला तो वहीं सीएसके के साथ खेलते हुए धोनी को करीब से देखा।
माइकल हस्सी ने कहा कि पोंटिंग और धोनी लगातार हार या जीत पर एक जैसे रहते हैं और यही एक अच्छे लीडर का गुण हैं। पूर्व भारतीय कप्तान की प्रशंसा करते हुए हस्सी ने कहा, ‘धोनी चाहे चार मैच भारत के लिए जीतें या हारें, वह कभी दबाव में नहीं आते। यही बात उन्हें बेहतर बनाती है।
चेतन नरुला के साथ हॉटस्पॉट पॉडकास्ट पर हस्सी ने कहा, ‘टीम अच्छा कर रही है या खराब कर रही है, पोंटिंग और धोनी शांत रहते हैं। मिसाल के तौर पर रिकी चाहे शून्य पर आउट हों या शतक बनाएं, वह एक जैसा ही रहते हैं। यही स्थिति धोनी की है। दोनों का यह अंदाज बिल्कुल एक जैसा है। मुझे लगता है किसी भी लीडर के लिए यह सबसे अच्छा गुण है।
हस्सी ने कहा, ‘यदि आप भावुक कप्तान हैं तो टीम भी उसी के अनुसार आगे बढ़ेगी, लेकिन यदि आप कंट्रोल आर काम हैं तो टीम में कंसीस्टेंसी आएगी। बता दें कि धोनी के नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम की कप्तानी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 332 मैचों में तीनों फॉर्मैट में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जबकि रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी की है।

जब पांच घंटे तक समुद्र में धधकती रही आग, लपटें देख सभी हैरान, देखें वीडियो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: छत्तीसगढ़ का वर्चुअल योग मैराथन गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल: वर्चुअल योग मैराथन में सर्वाधिक पंजीयन के लिए मिला अवार्ड
दुर्ग में इन चार स्थानों पर निगम ने की गणेश विसर्जन की व्यवस्था… सफाई के साथ किया गया समतली करण
बीआईटी दुर्ग के जूनियर ने अपनी ही सीनियर को लगाया 36 लाख का चूना, बिटक्वाइन में इन्वेस्ट के नामपर की ठगी
साय सरकार की रोजगार सृजन नीतियों का असर, सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शुमार हुआ छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुना में किसान दंपति की पुलिसिया पिटाई पर सियासत तेज, राहुल गांधी, मायावती सहित विपक्ष ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना गुना में किसान दंपति की पुलिसिया पिटाई पर सियासत तेज, राहुल गांधी, मायावती सहित विपक्ष ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना
Next Article सैन्य बातचीत के बाद भारतीय सेना ने कहा- हम और चीनी आर्मी पूरी तरह हटने को प्रतिबद्ध सैन्य बातचीत के बाद भारतीय सेना ने कहा- हम और चीनी आर्मी पूरी तरह हटने को प्रतिबद्ध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?