ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीएसई 10 वीं : पिछले साल से बेहतर रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीबीएसई 10 वीं : पिछले साल से बेहतर रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास

By @dmin
Published: July 15, 2020
Share
CBSE 10th: Tenth result was better than last year
CBSE 10th: Tenth result was better than last year
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ष्टक्चस्श्व)  ने बुधवार को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी किए। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने ट्वीट के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18.8 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.46 फीसदी रहा है, जो कि पिछले साल के मुकाबले  बेहतर है। देश में सबसे अच्छा रिजल्ट केंद्रीय विद्यालयों का रहा है जो 99.23 फीसदी है।

इस साल त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। त्रिवेंद्रम रिजन का रिजल्ट 99.28 फीसदी रहा है। दिल्ली वेस्ट का दसवीं कक्षा का रिजल्ट  85.96 फीसदी रहा है। जबकि दिल्ली ईस्ट के दसवीं कक्षा का रिजल्ट  85.79 फीसदी रहा है। इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 3.17 फीसदी ज्यादा रहा है। लड़कों का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 90.14 फीसदी रहा है जबकि लड़कियों की प्रतिशता  93.34 फीसदी रही है।

इस साल 20,387 स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा के लिए देशभर में 5,377 परीक्षा केंद्र बने थे। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18 लाख (1873015) से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1713121 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 0.36 फीसदी ज्यादा रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.10 फीसदी था और 1604428 विद्यार्थी पास हुए थे जबकि 1761078 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.4 फीसदी रहा है।

यूनिसेफ ने चेताया, कोरोना वायरस से पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खतरे में
कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा, डरकर भाग गया छेड़छाड़ का आरोपी… 48 घंटे के अंदर पकड़ाया
भारत में कोरोना: टेस्टिंग बढ़े तो देश में संक्रमण के मामले भी बढ़े, रिकवरी रेट दे रही राहत, पिछले 24 घंटों में सामने आए 52 हजार नए केस
15 करोड़ रु हो सकती है सांसद निधि, 3 गुना बढ़ोतरी की सिफारिश
Face serum vs face moisturiser: फेस सीरम बनाम फेस मॉइस्चराइजर, जानिए इनके बीच का अंतर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अरूणाचल से असम तक बनेगी 14.85 किमी लम्बी सुरंग, मिली मंजूरी अरूणाचल से असम तक बनेगी 14.85 किमी लम्बी सुरंग, मिली मंजूरी
Next Article लॉकडाउन की वजह से मुंबई के डिब्बावालों की सेवा हुई ठप, मदद के लिए आगे आए संजय दत्त और सुनील शेट्टी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?