ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच

By @dmin
Published: July 15, 2020
Share
अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच
अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रेल के पहिए भले ही थमे हुए है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में कैसे सुरक्षित सफर कराई जा सके इसे लेकर रेलवे कई तरह की प्रयास में जुटा है। इस कड़ी में रेलवे ने एक ऐसे रेल डिब्बे का इजाद किया है जिसमें सफर के दौरान वायरस के प्रकोप से बचा जा सकेगा।
इस कोच को यात्रियों को कैसे इस संक्रमण से बचाया जाए इसे ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें ऐसी सुविधाएं हैं जिनका इस्तेमाल छुए बिना ही किया जा सकता है। कोच में चढने के लिए हैंडरेल व दरवाजा खोलने के लिए जो चिटकनी है उसे कॉपर कोटेड बनाया गया है। इतना ही नहीं वातानुकूलित इस कोच में प्लाज्मा एयर प्यूरिफायर लगाया गया है तो वायरस के प्रकोप से बचाता है। सीट पर टाइटेनियम डाई ऑक्साइड कोटिंग की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी इस कदर अब हावी है कि इसमें जीने की आदत डालनी होगी। पूरी दुनिया में अब यह कहर बरपा रहा है। ऐसे में इस महामारी की चपेट में आए बगैर कैसे कामकाज किया जाए इसे लेकर कई तकनीक विकसित किए जा रहे है।
इसी कड़ी में पंजाब स्थित कपूरथला कोच फैक्ट्री ने पोस्ट कोविड कोच तैयार किया है। ताकि जबतक वैक्सीन नहीं बन जाए तबतक बिना डरे और संक्रमण से बचते हुए जरूरी यात्रा की जा सके। इस पोस्ट कोविड कोच को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ऐसी सुविधाएं हैं जिन्हें छुए बिना ही काम चल जाता है।
पानी के नलके और सोप डिस्पेंसर को पैर से ऑपरेट करने की सुविधा है, यानी इसे हाथ से छूने की जरूरत ही नहीं पड़े। साथ ही शौचालय का दरवाजा, फ्लश वाल्व, दरवाजे को बंद व खोलने वाली चिटकनी, वॉशबेसिन का नलके पर कॉपर कोट किया गया है।
माना जा रहा है कि कॉपर पर ज्यादा देर तक वायरस नहीं टिक पाता और वह या नष्ट हो जाता है या नीचे गिर जाता है। कॉपर में एंटी माइक्रोबियल खूबी होती है। लिहाजा कोच के वॉशबेसिन, लैवेटरी, सीट और बर्थ, खाने पीने की टेबल, ग्लास विंडो और फर्श के साथ-साथ हर उस जगह इसकी कोटिंग की गई है जो इंसान के संपर्क में आ सकती है। यह कोटिंग एक साल तक खराब नहीं होती है।
पोस्ट कोविड कोच की एसी में ही प्लाज्मा एयर प्यूरीफिकेशन लगा हुआ है। यह उपकरण एसी कोच के भीतर हवा और सतह को संक्रमणमुक्त करता रहता है। पूरे कोच व सीट को टाइटेनियम डाई ऑक्साइड की कोटिंग है। यह पर्यावरण अनुकूल वाटर वेस्ड कोटिंग है।
इस कोटिंग से वायरस, बैक्टीरिया नष्ट होते है। इससे मानव शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंतचता है। यह नॉन-टॉक्सिक है और अमेरिकी के फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन से सर्टिफाइड है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कोच को तैयार करने में 6-7 लाख रुपये का खर्च होता है। पुराने कोच में ही इस तरह की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 : 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट से पायलट गुट को राहत, मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने के निर्देश दिए
बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक, सीएम साय ने निर्णय का किया स्वागत, बोले- कहा यह हमारे लिए गौरव की बात
भिलाई जिला कांग्रेस की प्रथम अध्यक्ष तुलसी साहू ने साधा बागियों को…. पांच बागी प्रत्याशियों से कराया नाम वापस
मन की बात @100: यह कोई कार्यक्रम नहीं मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है, अहम् से वयम् की यात्रा है-पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम
Next Article Prime Minister Modi said at the school education conference विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?