ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा: देश में कोरोना के कुल मामलों में से 50 फीसदी तमिलनाडु और महाराष्ट्र में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा: देश में कोरोना के कुल मामलों में से 50 फीसदी तमिलनाडु और महाराष्ट्र में

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति पर प्रकाश डाला गया और कोरोना जांच संबंधी जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राजेश भूषण ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस नियंत्रण की स्थिति काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के कुल मामलों में से 86 फीसदी सिर्फ 10 राज्यों तक सीमित हैं। इनमें से दो राज्य- महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50 फीसदी मामले हैं। 

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 657 है। हम दुनिया के उन देशों में से हैं जिनमें प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सबसे कम हैं। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या 17.2 है जबकि कई अन्य देशों में यह भारत की तुलना में 35 गुना तक ज्यादा है। 

देश में कोरोना के कुल मामलों का 86 फीसदी हिस्सा 10 राज्यों में है। इनमें से दो राज्यों- महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50 फीसदी से ज्यादा मामले हैं। अन्य आठ राज्यों में 36 फीसदी मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की तुलना में 1.8 गुना ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। भारत में मई में रिकवरी रेट लगभग 26 फीसदी था। मई के अंत तक यह लगभग 48 फीसदी हो गया और जुलाई आने तक यह लगभग 63 फीसदी हो गया है। देश में 1206 लैब में सैंपल की जांच की जा रही है। कंटेनमेंट जोन में जांच बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे जोन में घर-घर जाकर सक्रिय मामलों की जांच की जानी चाहिए। 

जाने प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 64 फीसदी है। ओडिशा में यह 67 फीसदी, असम में 65 फीसदी, गुजरात में 70 फीसदी और तमिलनाडु में कोरोना से ठीक होने की दर 65 फीसदी है।
  • मार्च में कोरोना के मामलों की प्रतिदिन बढऩे की गति लगभग 31 फीसदी थी, मई में यह दर नौ फीसदी हो गई थी। मई के अंत तक यह दर पांच फीसदी पर आ गई थी। 12 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार यह दर 3.24 फीसदी है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहता है कि अगर आप प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 140 लोगों की जांच कर रहे हैं तो इसे व्यापक जांच माना जाएगा। ऐसे 22 राज्य हैं जो रोज 140 या इससे ज्यादा जांच कर रहे हैं। राज्यों को जांच की संख्या बढ़ाने की सलाह दी जाती है।
  • आईसीएमआर के बलराम भार्गव ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बताया कि भारत की दो कंपनियां वैक्सीन विकसित करने में आगे चल रही हैं।
  • भारत को तेजी से वैक्सीन विकसित करने की जरूरत है। भारत में वैक्सीन ट्रायल के लिए 1000 वॉलंटियर तैयार हैं।
  • अमेरिका में उपयोग में लाई जाने वाली दवाओं में 60 फीसदी दवाएं भारत में बनी हुई हैं। दुनिया में उपयोग में आने वाली वैक्सीन का 60 फीसदी भारत में बनता है।
एलन मस्क ने की द रिंग्स ऑफ पॉवर की आलोचना, जानिए पुरुष किरदारों के बारे में क्या कहा…
स्वच्छता ही सेवा अभियान : स्कूली बच्चों ने बनाए आकर्षक उत्पाद, रेलवे ने बेचने लगाए स्टॉल
1.5 करोड़ के नाले से पोटिया मार्ग होगा जलभराव मुक्त-अरुण वोरा
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया
तृतीय लिंग समुदाय के 13 उम्मीदवार बनेंगे पुलिस आरक्षक…. मुख्यमंत्री बघेल और समाज कल्याण मंत्री भेंडिय़ा ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा
Next Article और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?