रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा से कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने एक और ट्विट किया है। इस बार उन्होंने संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। चंद्राकर ने ट्विट कर लिखा कि सचिन पायलट जी को धन्यवाद.. सारे घोड़े अस्तबल में ही रहें इसके लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आनन-फानन में संसदीय सचिव नियुक्त करने जा रही है। जिसके विरोध में कांग्रेस के वर्तमान विधिमंत्री न्यायालय में गए थे।

अजय चंद्राकर के इस ट्विट का राजस्थान की मौजूदा हालात को जोड़कर देखा जा रहा है। इस ट्विट के जरिए वे कांग्रेस विधायकों के बाहर निकलने की आशंका जताते हुए उन्हें पद देने की बात कर रहे हैं। राजस्थान में सचिन पायलट के बागी तेवर से कांग्रेस बुरी तरह लडख़ड़ा गया है। राजस्थान कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है।




