ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में भी अब ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट ? उद्धव सरकार बचाने की तैयारी में जुटे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महाराष्ट्र में भी अब ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट ? उद्धव सरकार बचाने की तैयारी में जुटे

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। राजस्थान में पर्दे के पीछे ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी सरकार को लेकर सचेत हो गए हैं। उद्धव ठाकरे सरकार साथी दलों को एकजुट करने में लग गई है। उद्धव ठाकरे ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के साथ बीती रात लंबे दौर की बैठक की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस वक्त बहुत चौकन्ने हैं कि अगर राजस्थान में कोई राजनीतिक भूकंप आता है तो महाराष्ट्र में इसके झटके महसूस नहीं होने चाहिए। बैठक में राजस्थान के घटनाक्रम के संदर्भ में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। राजस्थान सरकार संकट को लेकर इस बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर सियासी वार भी किया गया है और शिवसेना ने बीजेपी पर विरोधी दलों की सरकारों को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप जड़ा है।
दरअसल महाराष्ट्र सरकार में आपसी अनबन और टकराव के बीच बीजेपी के बयान आते रहते हैं। केंद्र में मोदी सरकार के साथी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले द्वारा शरद पवार को एनडीए में आने का आमंत्रण देने की टाइमिंग पर भी सवाल खडे हो रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और एनसीपी इसको व्यक्त कर रहे हैं कि महाविकास अघाड़ी की सरकार चलाते समय तीनों दलों के बीच सामंजस्य होना चाहिए। इसी सिलसिले में बालासाहेब थोरात और अशोक चव्हाण ने भी मुख्यमंत्री के मातोश्री आवास पर मुलाकात की थी।
शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए एक इंटरव्यू में शरद पवार ने इस पर अपनी राय स्पष्ट रूप से कही थी। एक ही समय में तीनों दलों को लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी मे संघर्ष को लेकर जो अस्थिरता के बादल घिर रहे हैं उन्हें कभी महाराष्ट्र नहीं आना चाहिए। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि बैठक में सरकार के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में एकमतता से पहले चर्चा और फिर निर्णय तीनों पक्षों के बीच समन्वय होना चाहिए।
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे सरकार अपने सियासी पैंतरों को भांजने में लग गई है। दरअसल मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में ऑपरेशन लोटस और उसके बाद महाराष्ट्र की कहीं बारी ना आ जाए इसी सियासी घबराहट से ठाकरे सरकार की चिंता बढ़ी हुई है।

राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
राजधानी में फिर चाकूबाजी…. युवक की चाकू से गोदकर हत्या…. तीन संबिग्ध पुलिस हिरासत में
नशे में चाकू लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी ने पति को मार डाला, फिर पुलिस को किया कॉल
विश्वकर्मा जयंती पर भिलाई चेंबर ने किया कर्मकारों का सम्मान, एक ही प्रतिष्ठान में वर्षों से सेवा दे रहे कर्मी हुए सम्मानित
कश्मीर से कन्याकुमारी तक योग दिवस की धूम, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने भी किया योगासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के बीच ‘खुशियों वाला जोन’, इस दिन आएंगे तारक मेहता के नए एपिसोड…
Next Article कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया, कैबिनेट से 2 मंत्रियों की भी छुट्टी कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया, कैबिनेट से 2 मंत्रियों की भी छुट्टी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?