ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीएसई 12 वीं में बीएसपी स्कूलों के बच्चों ने किया कमाल: 51 विद्यार्थियों ने पाए 90 फीसदी से ज्यादा अंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सीबीएसई 12 वीं में बीएसपी स्कूलों के बच्चों ने किया कमाल: 51 विद्यार्थियों ने पाए 90 फीसदी से ज्यादा अंक

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
Children of BSP schools did wonders in CBSE 12th
Children of BSP schools did wonders in CBSE 12th
SHARE

सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिवानी अवस्थी ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप

भिलाई। बीएसपी द्वारा संचालित सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परीक्षा शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को जारी परिणाम के अनुसार बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के बच्चों का परिणाम 98.39 फीसदी रहा। चार सीबीएसई से सम्बद्ध बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से 745 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे जिसमें से 733 बच्चे सफल रहे। इनमें से 51 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 42 छात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 से तथा 9 छात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 से हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 (कला संकाय) की छात्रा शिवानी अवस्थीने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के दो विद्याथियों अमित कुमार मक्कड़ (गणित संकाय) ने 96.20 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान अर्जित किया और वी श्रुति (बॉयो संकाय) ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रही।

सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में बीएसपी स्कूलों से 51 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शामिल हैं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 से कुमारी शिवानी अवस्थी (96.80 प्रतिशत), अमित कुमार मक्कड (96.20 प्रतिशत), कुमारी वी श्रुति (95.60 प्रतिशत), सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 से कुमारी हर्षिता सोनी (95.20 प्रतिशत), कुमारी प्रांशी तिवारी (95.00 प्रतिशत), सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 की कुमारी प्लाक्षा अग्रवाल (94.80 प्रतिशत), सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 की कुमारी तिशा मेहता (94.80 प्रतिशत), सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के नितेश कुमार भगत (94.60 प्रतिशत), अर्जित दत्ता (94.20 प्रतिशत) एवं आर उदय किरण (94.00 प्रतिशत) शामिल हैं।

बीएसपी द्वारा संचालित 4 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के परिणाम को देखें तो सेक्टर-4 में 97.14 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की। इसी क्रम में हिन्दी माध्यम सीबीएसई के तहत संचालित सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6 (क्रमांक-2) के 95.23 प्रतिशत छात्रों ने सफलता अर्जित की। सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 के 97.80 प्रतिशत बच्चे तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के 99.70 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। उप महाप्रबंधक (शिक्षा) वैशाली सुपे सहित बीएसपी स्कूलों के प्राचार्यों और स्कूल बिरादरी के सदस्यों ने इन विद्यार्थियों द्वारा अर्जित की गई उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें बधाई एवं भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रजत जयंती महोत्सव 2025: समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन
पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू…. तीन को मिली पहली डोज… अब तक नहीं दिखे कोई साइड इफेक्ट
बस्तर में बदलाव : उम्मीद और विकास की नई सुबह, विकास तेज़ी से पसार रहा अपने पांव
केन्द्र ने बढ़ाई खरीफ फसलों की एमएसपी : सीएम बघेल बोले- किसानों के साथ नाइंसाफी, बेहतर बढ़ोत्तरी की थी उम्मीद
कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक नए मामले, 38 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डेजी शाह ने किया खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च: देखे क्या कहा पहले विडियो में
Next Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised नवजात का शव समझकर पहले पुलिस ने किया पंचनामा, फिर डॉक्टरों ने कर दिया पोस्टमार्टम: सच्चाई खुली तो रह गए हैरान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?