नई दिल्ली (एजेंसी)। गूगल के छठे गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2020 पहली बार वर्चुअली आयोजित हुआ। इवेंट की शुरुआत गूगल इंडिया के हेड संजय गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि गूगल भारत में इतना स्मार्ट हो गया है कि मौसम के बारे में 24 घंटे पहले सटीक भविष्यवाणी कर सकता है। संजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना को लेकर दो अरब से अधिक सर्च हुए हैं जिसका जवाब गूगल ने दिया है।
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए गूगल अगले 5-10 सालों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है। गूगल का यह निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम इंडस्ट्री में होगा। गूगल ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की घोषणा की, इसके तहत ई-लर्निंग का विस्तार किया जाएगा और देश के 22 हजार स्कूलों के 10 लाख शिक्षकों को ई-क्लास के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।





