ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष
विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष
SHARE

लखनऊ (एजेेंसी)। उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा अंजाम दिए गए बिकरू कांड और उसके बाद विकास दुबे समेत उसके अन्य साथियों के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की जांच के लिए एकल जांच आयोग का गठन किया है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शशि कांत अग्रवाल इस आयोग के अध्यक्ष होंगे। आयोग का मुख्यालय कानपुर में होगा और इसका कार्यकाल फिलहाल दो महीने तय किया गया है।
इस संबंध में अधिसूचना रविवार को जारी कर दी गई। अधिसूचना में कहा गया है कि बिकरू गांव की घटना और उसके बाद 3 जुलाई से 10 जुलाई की अवधि के दौरान इस प्रकरण से संबंधित विभिन्न स्थानों पर पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ एक लोक महत्व का विषय है। इस कारण इस संबंध में जांच करना आवश्यक है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग विकास दुबे तथा उसके सहयोगियों के द्वारा गत 2/3 जुलाई की रात्रि बिकरू गांव में अंजाम दी गई उस घटना की गहनता से जांच करेगा, जिसमें सीओ आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी तथा छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
आयोग गत 10 जुलाई को पुलिस एवं विकास दुबे के बीच हुई मुठभेड़ की भी गहनतापूर्वक जांच करेगा। इसके साथ ही आयोग दिनांक 2/3 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच पुलिस और इस प्रकरण से संबंधित अपराधियों के बीच हुई प्रत्येक मुठभेड़ की भी गहनतापूर्वक जांच करेगा। आयोग विकास दुबे और उसके साथियों की पुलिस तथ अन्य विभागों या व्यक्तियों से दुरभिसंधि की भी जांच करेगा और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अपने सुझाव भी देगा।
प्रवक्ता ने बताया कि आयोग इन बिंदुओं से संबंधित किसी अन्य पहलू का भी गहनता से परीक्षण करेगा। इसके अलावा आयोग राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्दिष्ट अन्य बिंदुओं की भी जांच करेगा। आयोग अधिसूचना जारी किए जाने की तिथि से दो माह की अवधि में अपनी जांच पूरी कर लेगा। इसकी अवधि में किसी प्रकार का परिर्वतन सरकार के आदेश से किया जाएगा।

Railway News : एसईसीआर की 18 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच, यात्रियों को मिलेगी किफ़ायती व आरामदायक यात्रा
युवाओं को मुफ्त वैक्सीन के निर्णय का स्वागत…. युवा कांग्रेस ने हाथो में तख्ती लेकर जताया भूपेश सरकार का अभार
आईसीएमआर की चेतावनी: तीन हफ्ते बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर… जाने किस वजह से आएगी तीसरी लहर, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
शानदार शनिवार: टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड तो मनोज सरकार ने कांस्य पर किया कब्जा
प्रदेश में 31 अगस्त तक नहीं है लॉकडाउन: वायरल आदेश है फर्जी, सरकार का स्पष्टिकरण 6 अगस्त तक है लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chingari एप के सिक्योरिटी पैनल में आई खामी, लाखों यूजर्स के अकाउंट पर मंडरा रहा है खतरा Chingari एप के सिक्योरिटी पैनल में आई खामी, लाखों यूजर्स के अकाउंट पर मंडरा रहा है खतरा
Next Article राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?