मुंबई। बच्चन परिवार के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जहां मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन घर पर ही क्वारंटीन हैं।

बच्चन परिवार के चार सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनसे जुड़े अन्य लोगों तक भी बीएमसी पहुंचने की कोशिश कर रह है। वहीं इस बीच बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के स्टाफ की थर्मल स्कैनिंग की शुरू कर दी है। इधर अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गुरुद्वारा यहियागंज में उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए लोगों ने अरदास की। गुरुद्वारा के सेक्रेटरी ने बताया आज हम सभी ने उनके लिए अरदास की कि भगवान उनको दीर्घायु बक्से और भगवान से पूरे संसार को कोरोना से बचाने के लिए भी अरदास की है।




