ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तापसी पन्नू की ‘लूप लपेटा’ हो सकती है पहली कोविड-19 से इंश्योर्ड फिल्म , प्रोड्यूसर ने कही ये बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

तापसी पन्नू की ‘लूप लपेटा’ हो सकती है पहली कोविड-19 से इंश्योर्ड फिल्म , प्रोड्यूसर ने कही ये बात

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
SHARE

कोविड-19 स्पेशल इंश्योरेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली फिल्म हो सकती है तापसी पन्नू की ‘लूप लपेटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘लूप लपेटा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आया है। दरअसल, यह भारत की पहली ऐसी फिल्म बन सकती है जिसे कोविड-19 स्पेशल इंश्योरेंस मिलेगा। फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर ने बताया कि प्रड्यूसर्स आने वाले अपने सभी प्रॉजेक्ट्स के इंश्योरेंस के लिए लीगल फर्म के टच में हैं।

Contents
  • कोविड-19 स्पेशल इंश्योरेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली फिल्म हो सकती है तापसी पन्नू की ‘लूप लपेटा
  • प्रोड्यूसर ने कही ये बात
  • आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा

प्रोड्यूसर ने कही ये बात

फिल्म ‘लूप लपेटा के प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर ने बताया, ‘हम लीगल एक्सपर्ट आनंद देसाई से बात कर रहे हैं। कोविड-19 बीमा दुर्घटना बीमा की तरह ही होगा। अब तक एक फिल्म का इंश्योरेंस अप्रत्याशित घटनाओं को लेकर होता था जैसे एक्टर बीमार हो जाए या फिर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण शेड्यूल में देरी हो जाए। अब चूंकि कोविड नई चीज है, ऐसे में हम डीटेल्स में काम कर रहे हैं कि इसके लिए क्या इंश्योरेंस प्लान होना चाहिए।

आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा

अतुल ने आगे बताया, ‘वैसे तो अगर क्रू मेंबर पॉजिटिव पाया जाता है तो पूरी यूनिट को क्वारंटीन होना पड़ेगा जिससे शूट को रोकना होगा। अगर फिल्म इंश्योरेंस प्लान के तहत कवर हो जाती है तो प्रड्यूसर्स को देरी के कारण आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। अतुल ने इस इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग मुंबई और गोवा में अप्रैल और मई में होनी थी। लॉकडाउन और महामारी के कारण फिल्म की आउटडोर शूटिंग की नई डेट्स की तैयारी करनी होगी। अतुल के अनुसार उनकी फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में ही शुरू होगी।

अगर बात करें फिल्म ‘लूप लपेटा की तो यह 1998 में आई जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन का हिंदी रीमेक है। तापसी पन्नू की फिल्म नए जमाने की थ्रिलर कॉमेडी होगी। फिल्म में ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे। डायरेक्टर आकाश भाटिया की यह फिल्म 29 जनवरी 2021 को रिलीज हो सकती है।

सर्दियों में त्वचा की खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
कोरियाई सीरीज सिग्नल से जुड़ीं कृतिका कामरा साउथ, पहली बार बनेंगी पुलिस अधिकारी
विवाद के बाद बदलेगी पठान में दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’… सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिया सुझाव
लता मंगेशकर : चिर परिचित मुस्कान बिखेर कर अलविदा हुईं दीदी, ब्रीच कैंडी के डॉ. समदानी ने बताया
विजय देवरकोंडा करेंगे लाइगर के नुकसान की भरपाई, प्रोड्यूसर को लौटाएंगे इतने करोड़…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुझे 13 साल की उम्र में ही मुकेश छाबड़ा ने कास्ट कर लिया था: संजना
Next Article नक्सलियों ने वन विभाग की 12 इमारतों को आईईडी से उड़ाया, तलाश जारी नक्सलियों ने वन विभाग की 12 इमारतों को आईईडी से उड़ाया, तलाश जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?