संजना ‘दिल बेचारा से बॉलिवुड में ऐक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर रही हैं.सुशांत सिंह राजपूतकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुशांत के फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सुशांत के ऑपोजिटसंजना सांघीलीड रोल में डेब्यू कर रही हैं। संजना इससे पहले भी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुकी हैं लेकिन लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर यह उनकी डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है और फैन्स इसे सुनकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।

हाल में संजना ने इस फिल्म में एआर रहमान के म्यूजिक की तारीफ करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 13 साल की उम्र में मुकेश ने दिल्ली में मेरे स्कूल में परफॉर्म करते हुए देखा था और मुझे ऑडिशन देने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने ‘रॉकस्टार में मैंडी का रोल मुझे दिलवाया। रॉकस्टार के दौरान कई जादुई बातें मेरे साथ हुईं लेकिन उनमें सबसे ऊपर एआर रहमान सर का म्यूजिक है।
संजना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘अगर आप मुझसे कहते कि वह (मुकेश छाबड़ा) मुझे मेरी डेब्यू फिल्म दिल बेचारा में मौका देंगे जो मेरी फेवरिट नॉवल ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स पर बनी है और इसमें रहमान का म्यूजिक होगा और मुकेश मुझे डायरेक्टर करेंगे तो मैं इसे सपने में भी नहीं सोच सकती थी। थैंक्यू रहमान सर, आपके इस आशीर्वाद के लिए, यह सम्मान की बात है। रिलीज हुआ ‘दिल बेचारा का टाइटल ट्रैकसुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस गाने को संगीत के जादूगर ए आर रहमान ने गााय है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत हरिदय गट्टनी ने दिया है।
संजना अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘2 साल पहले जब से मैंने पहली बार आपकी धुन पर परफॉर्म किया तब से हमेशा लाखों बार खुद को चिकोटी काटकर देखती हूं लेकिन मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा है। मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं आपके सामने दिल बेचारा की फुल म्यूजिक ऐल्बम प्रस्तुत कर रही हूं। इसके गाने महान जीनियस अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
लेखक जॉन ग्रीन द्वारा बेस्टसेलिंग उपन्यास ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स पर आधारित ‘दिल बेचारा किज़ी और मैनी की कहानी है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किज़ी (संजना संघी) और मैनी (सुशांत सिंह राजपूत) दोनों ही कैंसर से पीडि़त होते हैं,जिन्हें एक -दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म के ट्रेलर में सुशांत और संजना की केमिस्ट्री को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर के हर सीन में इमोशन है, जो दिल छू जाते हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की जबरदस्त ऐक्टिंग शानदार लग रही है, इसके साथ ही संजना संघी ने भी काफी शानदार तरीके से किज़ी की भूमिका निभाई है।




