ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धीमा रंग होने के कारण नहीं मिलते थे लीड रोल: राजकुमार राव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

धीमा रंग होने के कारण नहीं मिलते थे लीड रोल: राजकुमार राव

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
SHARE

राजकुमार राव बॉलिवुड इंडस्ट्री में राजकुमार राव ने शानदार ऐक्टिंग से अलग ही मुकाम बनाया है। लेकिन उनको यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहिद जैसे कई प्रॉजेक्ट के लिए क्रिटिक्स की तारीफ पाने के बाद आखिरकार उन्हें सफलता मिली और उनकी फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की। राजकुमार राव को अपने सपनों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा। उनके सामने फाइनेंस समस्याएं भी आईं लेकिन ऐक्टर ने अपने सपनों को पूरा किया और आज उनकी कहानी दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Contents
  • अच्छी ऐक्टिंग के बाद भी नहीं मिला लीड रोल
  • कभी फेयरनेस क्रीम को प्रमोट नहीं किया
  • मुंबई में जीने के लिए किए विज्ञापन

अच्छी ऐक्टिंग के बाद भी नहीं मिला लीड रोल

राजकुमार राव ने साल 2017 में एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान ऐक्टर ने खुलासा किया कि कैसे एक डायरेक्टर ने उन्हें फेयर न होने और पर्याप्त मसल्स न होने के चलते रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘जब मैं 7 साल पहले मुंबई में काम की तलाश में आया था तब आज की तरह नहीं दिखता था। मैंने एक डायरेक्टर को ऑडिशन दिया, जो अपनी पहली फिल्म बना रहा था। डायरेक्टर ने मेरे टेस्ट को पसंद किया और मुझसे कहा कि ऐक्टिंग ठीक है लेकिन मैं आपको लीड रोल नहीं दे सकता क्योंकि इसके लिए फेयर और अच्छी मसल्स होनी चाहिए। लेकिन क्या आप मेरी फिल्म में एक छोटा किरदार निभाना चाहते हैं? मैंने उनकी फिल्म इसलिए नहीं की क्योंकि मैं उनकी फिल्ममेकिंग की थिअरी से सहमत नहीं था।’

कभी फेयरनेस क्रीम को प्रमोट नहीं किया

राजकुमार राव ने बताया कि जैसा कि उन्हें अपने कलर के चलते रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद मैंने निर्णय लिया कि वह कभी फेयरनेस क्रीम्स का प्रमोट नहीं करेंगे। ऐक्टर ने बताया, ‘मैं हतोत्साहित नहीं हुआ क्योंकि मुझे पता था कि ऐसा होगा। इंडस्ट्री में हर तरह के लोग हैं। मुझे पता था कि ऐसे लोग भी मिलेंगे जो मेरी संवेदनाओं को समझेंगे और मुझे लीड ऐक्टर के लिए सोचेंगे। भगवान की कृपा से मैं यहां कुछ अच्छे लोगों से मिला। लेकिन मैंने कभी फेयरनेस क्रीम का प्रचार नहीं किया चाहें मुझे कितने पैसों का ऑफर मिला हो।’

मुंबई में जीने के लिए किए विज्ञापन

ऐक्टर ने कहा, ‘मझे पता था कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा क्योंकि रोजाना कई लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आते हैं। मेंने सैकड़ों ऑडिशन दिए। मैंने मुंबई में अपने जीवनयापन के लिए कई विज्ञापन किए क्योंकि यह एक महंगा शहर है।’ राजकुमार राव ने आगे बताया कि वह हर रिजेक्शन को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ते चले गए और अपने दृढ़ता से सभी को गलत साबित कर दिया।

रजनीकांत ने की ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ: बोले- ऐसी बेहतरीन फिल्म देने के लिए मैं आर माधवन को धन्यवाद देता हूं
स्टंट शूट के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि बाल-बाल बच गए फ्रेडी दारूवाला, मौत को देखा करीब से, साझा किये अनुभव
श्रद्धा कपूर के नाम एक और बायोपिक, बनेंगी रुखसाना कौसर
फिल्म सपना के निर्माण की तैयारी चल रही है जोर शोर से
कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी जैसी लव स्टोरी में काम करना चाहती हैं राशि खन्ना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन से खतरा-शरद पवार भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन से खतरा-शरद पवार
Next Article The Mayor inaugurated 3 Dome shed costing Rs. 30 lakh 30 लाख की लागत से बने 3 डोम शेड का मेयर ने किया लोकार्पण: सांस्कृतिक,धर्मिक और सामाजिक आयोजन में मिलेगा लाभ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?