इस शो की रील लाइफ पुलिसवुमेन ने एक मुलाकात के दौरानअसली जिंदगी की महिला पुलिस अधिकारियों से ली प्रेरणा सोनी सब ने इस साल की शुरुआत में ‘मैडम सर शो का प्रसारण शुरू किया था। इस शो में चार डायनैमिक महिला पुलिस अधिकारी अपने नजरिये से सामाजिक मुद्दों को सुलझाती नजर आती हैं। जो भी चुनौती उनके सामने आती है, वो उसे स्वीकार करती हैं और पूरे जज़्बात के साथ सभी मामलों को हल करती हैं यानि की दिल से पुलिसिंग करती हैं। इस शो में गुल्की जोशी को बतौर एसएचओ हसीना मलिक और युक्ति कपूर को बतौर सब इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह के रूप में दिखाया गया है। वहीं सोनाली नायक बतौर हेड कॉन्स्टेबल पुष्पा और भाविका शर्मा कॉन्स्टेबल संतोष की भूमिका निभा रही हैं।
‘मैडम सर की टीम के रूप में रील लाइफ में आई चुनौतियों से संकेत लेने हुए, इन अभिनेत्रियों को असल जिंदगी की महिला पुलिस अधिकारियों से रूबरू होने का एक्सक्लूसिव मौका मिला। इन कलाकारों ने पुलिस किरदार को सफलतापूर्वक परदे पर कैसे उतारा जा सके, इस बारे में इसकी बारीकियों पर चर्चा की। साथ ही इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी सुरक्षा और सेहत का ख्याल रखने के लिए किए जा रहे उनके योगदान के लिए असल जिंदगी की महिला पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

गुल्की जोशी उर्फ एसएचओ हसीना मलिक
जब मैडम सर के ऑडिशन के लिए मैंने इस प्रतिष्ठित वर्दी को पहना था,तो मुझे नही पता था कि मुझे ये भूमिका मिलेगी या नहीं लेकिन पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनने के अवसर ने मुझे गर्व से भर दिया। जब मुझे हसीना मलिक की भूमिका मिली तब मैं खुश थी, लेकिन इस भूमिका के साथ न्याय करने और हमारे हीरोज़ का बहुत सम्मान करने का दायित्व मुझ पर आ गया था। पिछले कुछ महीनो ने मुझे पुलिस बल के प्रति कृतज्ञता से भर दिया है,क्योंकि खुद को आगे रखकर समाज को सुरक्षित रखने के प्रति उनके साहस और अथक प्रयासों को सबने देखा है। मुझे इस तरह के बल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, इस पर मुझे गर्व है, और मैं उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पुलिस बल को सलाम करना चाहती हूं। क्योंकि उन्होंने ही सही मायनो में इन शब्द को परिभाषित किया है- कुछ बात है क्योंकि जज़्बात है। युक्ति कपूर को सब इन्स्पेक्टर करिश्मा सिंह के नाम से भी जाना जाता है




