ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक

By @dmin
Published: July 10, 2020
Share
ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर इस्तीफे को लेकर बढ़ते दबाव के बीच नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक को एक सप्ताह के लिए फिर टाल दिया गया है। काठमांडू और नई दिल्ली में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, स्टैंडिंग कमिटी की बैठक को देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के हालात को वजह बताते हुए टाला गया है। लेकिन असल में ओली कुर्सी बचाने के लिए बैठक को टाल रहे हैं।
समझा जाता है कि एनसीपी चेयरमैन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड कल देर रात तक बैठक टालने के खिलाफ थे, लेकिन पार्टी के टॉप नेताओं माधव नेपाल और झालानाथ खनल से मुलाकात के बाद वह इसके लिए सहमत हो गए। बैठक को ऐसे समय में टाला गया है जबकि ओली सरकार ने भारत विरोधी भावनाओं को एक बार फिर भड़काते हुए भारतीय न्यूज चैनल्स पर रोक लगा दी है। ओली सरकार ने परोक्ष रूप से भारत सरकार पर उनके खिलाफ वीडियो क्लिप तैयार कराने का आरोप लगाया है और इसके विरोध में भारतीय चैनलों को बैन कर दिया।
नेपाल मामलों के एक जानकार ने कहा, ‘इन दिनों नेपाल में राजनीत बचाने का सबसे आसान तरीका हर बात के लिए भारत सरकार पर आरोप मढऩा है। हर कोई जानता है कि प्राइवेट चैनलों में सरकार का कोई दखल नहीं है, लेकिन यह ओली के लिए बेहद आसान तरीका है, जिससे उनके ऊपर दबाव कम होता है।
एक तरफ नेपाल भारत के खिलाफ मनगढ़त आरोप लगा रहा है, लेकिन नेपाल की घरेलू राजनीति में खुलेआम दखल दे रही चीनी राजदूत हाउ यांकी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला जा रहा है। बीजिंग के दिए टारगेट के आधार पर राजदूत नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को एनसीपी चेयरमैन प्रचंड से मुलाकात की। माना जाता है कि कई बार अपील के बाद चीनी राजदूत दहल से मुलाकात कर पाईं।
पता चला है कि दहल ने चाइनीज राजदूत से कहा है कि वह पीएम ओली को इस्तीफे के लिए सहमत करें ताकि आने वाले समय में देश में कम्युनिस्ट शासन चल सके। उन्होंने दो टूक कह दिया कि ओली का इस्तीफा ही पार्टी में स्थिरता और चीन नेपाल संबंध बेहतर बने रहने के लिए सबसे अच्छा और आखिरी रास्ता है। चीनी राजदूत ने कहा कि बीजिंग का मुख्य उद्देश्य है कि पार्टी टूटे ना।
हालांकि, नेपाल की राजनीति उस दिशा में बढ़ रही है जहां दो ही विकल्प बचते हैं, या तो ओली प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें या फिर पार्टी का दो हिस्सों में बिखरना। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच चीन का भारी दबदबा या दखल स्पष्ट है, बीजिंग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से खेल कर रहा है। यह ऐसी चीज है जिसे नई दिल्ली को रोकनी चाहिए।

भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी: पिछले 24 घंटे में सामने आए 45674 संक्रमित
कोंडागांव में मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली मारे गए, कई घायल, हथियार बरामद
मुख्य सचिव ने की वेक्सीनेशन एवं कोविड अस्पतालों के स्थिति की समीक्षा, कहा- कोविड के विरूद्ध टीकाकरण में लाएं तेजी
स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास : 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत को दिलाया कांस्य पदक.. पीएम मोदी व सीएम साय ने दी बधाई
अब तक मिले 67 लाख 92 हजार राशन कार्ड के नवीनीकरण आवेदन, 15 मार्च तक बड़ी तारीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फर्जी लाइसेंस वाले पायलट: यूरोपीय देशों के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर लगाई रोक फर्जी लाइसेंस वाले पायलट: यूरोपीय देशों के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर लगाई रोक
Next Article कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगाये जा रहे मुनगा के पौधे …

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?