ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्जी लाइसेंस वाले पायलट: यूरोपीय देशों के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर लगाई रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

फर्जी लाइसेंस वाले पायलट: यूरोपीय देशों के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर लगाई रोक

By @dmin
Published: July 10, 2020
Share
फर्जी लाइसेंस वाले पायलट: यूरोपीय देशों के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर लगाई रोक
फर्जी लाइसेंस वाले पायलट: यूरोपीय देशों के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर लगाई रोक
SHARE

लाहौर (एजेेंसी)। यूरोपीय देशों के बाद अब अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ानों पर रोक लगा दी है। पायलटों के फर्जी लाइसेंस और सुरक्षा उपायों में कमी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिका ने पीआईए के विमानों के अपने एयरस्पेस में घुसने पर रोक लगा दी है।
जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, अथॉरिटी ने कहा, ‘पीआईए अपने विमानों का संचालन अमेरिका के लिए नहीं कर पाएगा। अमेरिका अथॉरिटी ने कहा है कि पीआईए के सभी तरह के विमानों पर बैन लगाया गया है। पीआईए ने बैन की पुष्टि करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय विमानन कंपनी को इस संबंध में एक ईमेल मिला है।
एक दिन पहले ही यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (ईएएसए) ने पाकिस्तान सरकार की विमानन कंपनी पर छह महीने के लिए रोक लगा दी। ब्रिटेन ने तीन एयरपोट्र्स पर पीआईए को बैन कर दिया है तो वियतनाम ने देश में काम कर रहे सभी पाकिस्तान पायलट्स पर रोक लगा दी है। इसी तरह मलेशिया ने भी पाकिस्तानी लाइसेंस वाले पायलटों पर अस्थायी रोक लगाई है। संयुक्त अरब अमीरात ने भी पाकिस्तानी स्टाफ की जांच शुरू कर दी है।
आतंकवाद सहित कई मुद्दों को लेकर दुनिया में अपनी छवि को बेहद खराब कर चुके पाकिस्तान के लिए यह एक और धब्बा है। सरकारी कंपनी ने फर्जी और संदिग्ध लाइसेंस की वजह से पहले ही अपने एक तिहाई पायलट्स को हटा दिया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार की जांच में देश में मौजूद 860 एक्टिव पायलट में से 262 के लाइसेंस फर्जी पाए गए या उन्होंने परीक्षा नकल से पास की थी। इनमें से आधे से अधिक पीआईए के पायलट थे। इसके बाद कंपनी ने 434 पायलटों में से 141 को तुरंत हटा दिया। कोरोना वायरस की वजह से अभी बेहद सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं। लॉकडाउन के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दोबारा शुरू होते ही पीआईए का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 98 यात्री मारे गए। इस घटना में भी पायलट की गलती की बात सामने आई है।

Big Accident : गुलाटियां खाती कार पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराई, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत, तीन घायल
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा इनकी स्थिति को मजबूत बनाना शासन का लक्ष्य…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चार नगर पालिकाओं में मोर संगवारी योजना का किया विस्तार
अंधविश्वास की हद : डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की चढ़ा दी बली… चौंकाने वाली है वजह
सीएम साय और चीफ जस्टिस की बैठक में न्यायालयों में अधोसंरचना विकास तथा भर्तियों के संबंध में हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं विकास दुबे के साथियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
Next Article ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?