ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले

By @dmin
Published: July 8, 2020
Share
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले
SHARE

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कृषि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के एग्री इन्फ्रा फंड को मंजूरी दी गई। साथ ही गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगाई गई। प्रधानमंत्री ने इसका एलान अपने पिछले देश के नाम संबोधन में किया था।
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी एक ट्वीट किया था जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार को अनुमति मिलने की बात कही गई थी। वित्त मंत्री ने लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने इस योजना के नवंबर तक विस्तार को अनुमति दे दी है। इससे 81.09 करोड़ लोगों को लगातार आठ महीने कर मुफ्त अनाज (पांच किलो प्रति व्यक्ति) मिल सकेगा।  
इसके साथ ही कारोबारियों और कर्मचारियों के हित के लिए 24 फीसदी ईपीएफ मदद को भी मंजूरी दी गई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

  • गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार का फैसला लिया है। इसके लिए जुलाई से नवंबर 2020 तक पांच महीनों के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न वितरण करने का फैसला किया गया है। 
  • पहले तीन महीनों में एक करोड़ 20 लाख टन अनाज बांटा गया था। आने वाले पांच महीनों में दो करोड़ तीन लाख टन अनाज बांटने का लक्ष्य है। अप्रैल में अब तक लगभग 74.3 करोड़, मई में 74.75 करोड़ और जून में लगभग 64.72 करोड़ लाभार्थियों को इसका फायदा मिला है। 
  • उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले तीन सिलेंडरों की अवधि को जून से बढ़ाकर अब सितंबर तक कर दिया गया है। इसमें 13500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
  • कैबिनेट ने ईपीएफ अंशदान 24 फीसदी (12 फीसदी कर्मचारी का और 12 फीसदी संस्थान का) को और तीन महीने जून से अगस्त 2020 तक बढ़ाने को मंजूरी दी। इसमें कुल अनुमानित खर्च 4,860 करोड़ रुपये आएगा और इस कदम से 72 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।
  • कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत उप योजना के रूप में शहरी प्रवासियों/गरीबों के लिए किफायती किराये के आवास परिसरों के विकास को मंजूरी दी। इस फैसले से करीब तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
  • कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र की तीन जनरल इंश्योरेंस कंपनियों- ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के लिए 12,450 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश को मंजूरी दी। इसमें वित्त वर्ष 2019-20 में में किया गया 2500 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है।
WTC: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पछाड़ा, बनी टेस्ट की नंबर-1 टीम
ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- नई उद्योग नीति में बस्तर संभाग पर फोकस
फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा नुकसान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान, मोदी ने कहा- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात
आमजन ने की अधिकारियों की शिकायत, विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जमकर फटकार… दो सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSNL-MTNL की संपत्ति बेचने की प्रक्रिया हुई तेज, 37500 करोड़ की प्रॉपर्टी की होगी नीलामी BSNL-MTNL की संपत्ति बेचने की प्रक्रिया हुई तेज, 37500 करोड़ की प्रॉपर्टी की होगी नीलामी
Next Article हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?