ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यस बैंक घोटाले में ED पहली बार करेगी भारत से बाहर कार्रवाई, लंदन में राणा कपूर की संपत्ति होगी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यस बैंक घोटाले में ED पहली बार करेगी भारत से बाहर कार्रवाई, लंदन में राणा कपूर की संपत्ति होगी जब्त

By @dmin
Published: July 7, 2020
Share
यस बैंक घोटाले में ED पहली बार करेगी भारत से बाहर कार्रवाई, लंदन में राणा कपूर की संपत्ति होगी जब्त
यस बैंक घोटाले में ED पहली बार करेगी भारत से बाहर कार्रवाई, लंदन में राणा कपूर की संपत्ति होगी जब्त
SHARE

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगले सप्ताह राणा कपूर से जुड़ी लगभग 50 करोड़ रुपये की सेंट्रल लंदन की संपत्ति के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट अटैच करने की तैयारी कर ली है। लंदन में राणा कपूर संपत्ति की कुर्की जांच एजेंसी द्वारा यस बैंक केस में विदेश में उठाया गया पहला कदम होगा। एजेंसी ने राणा कपूर की बेटी राखी कपूर द्वारा संचालित कंपनी डूइट क्रिएशन जर्सी लिमिटेड की पहचान की है, जिसमें 83 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। लंदन में राणा कपूर की तीन संपत्तियां हैं, जिनमें 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में एक ऑफिस के संग गेस्ट हाउस, जिसकी कीमत लगभग 107 करोड़ रुपए है। इसके अलावा अन्य आवासी संपत्ति भी है।

एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि सेंट्रल लंदन स्थित एक संपत्ति को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह अटैच किया जाएगा। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस मामले में राणा कपूर के वकील सुभाष जाधव ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। जांच एजेंसी ने राणा कपूर के परिवार के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की है। साथ ही साथ उनके द्वारा दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, यूएस, यूके और यूके में बंगले, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड की पहचान की गई है। इनकी कीमत कई हज़ार करोड़ रुपये है। पहली नजर में यह कहा जाता है कि ये सारी संपत्तियां गलत तरीके से लोन देने के बदले मिले कमीशन से अर्जित की गई हैं। इनमें से तीन बंगले अकेले दिल्ली के लुटियन जोन में हैं। जो कि 40 अमृता शेरगिल मार्ग (375 करोड़ रुपये), 18 कौटिल्य मार्ग (195 करोड़ रुपये) और 20 सरदार पटेल मार्ग (175 करोड़ रुपये) है। मुंबई के पास अलीबाग में 7.5 एकड़ की प्राइम बीच के सामने जमीन भी है।

ईडी पहले ही भारत में 59 करोड़ रुपये की संपत्तियां संलग्न कर चुकी है। एक अधिकारी ने कहा कि यह यस बैंक घोटाले में विदेश में पहली बार संपत्ति अटैच की जाएगी। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दोनों ने यस बैंक और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ क्रमशः मई और जून में चार्जशीट दायर की है। ईडी ने दावा किया है कि राणा कपूर ने वर्षों तक अवैध गतिविधियों को चलाने के लिए यस बैंक को अपने व्यक्तिगत जागीर के रूप में इस्तेमाल किया। साथ ही कई खराब लोन भी बांटे। राणा कपूर फिलहाल मुंबई के तलोजा जेल में बंद है।

CG स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होगा एक दिवसीय कार्यक्रम… स्थानीय कलाकारों के होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन…
भिलाई में शिव ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन : 2 से 5 जनवरी तक सुधांशु महाराज देंगे दिव्य प्रवचन
नाखून चबाने की आदत कर सकती है बीमार, ऐसे पाएं इससे छुटकारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video पुलवामा के गोसू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
Next Article नफरत की पाठशाला : बच्चों में भारत के खिलाफ जहर भर रहा चीन नफरत की पाठशाला : बच्चों में भारत के खिलाफ जहर भर रहा चीन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?