ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन होम, वन ट्री अभियान अभूतपूर्व उत्साह, हर घर में रोपे गए पौधे: दुर्ग भिलाई के लोगों ने की भागीदारी
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वन होम, वन ट्री अभियान अभूतपूर्व उत्साह, हर घर में रोपे गए पौधे: दुर्ग भिलाई के लोगों ने की भागीदारी

By @dmin Published July 6, 2020
Share
One Home, One Tree Campaign Unprecedented Enthusiasm, Plants Planted in Every Home
One Home, One Tree Campaign Unprecedented Enthusiasm, Plants Planted in Every Home
SHARE

दुर्ग। धरती को हरियाली से गुलजार करने के अभियान को लेकर आज आयोजित वन होम, वन ट्री अभियान को लोगों ने जबर्दस्त उत्साह से भागीदारी देकर सफल बनाया। आज सुबह से ही पौधों की इतनी माँग आई कि शताब्दी गार्डन में ग्यारह बजे हुए मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि कल पूरा समय पौधे वितरित किए गए और आज भी लोग पौधा चाह रहे हैं। हमने सोचा था कि लोग प्रकृति को सहेजने के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएंगे लेकिन इतना अभूतपूर्व रिस्पांस होगा, ये सोचा नहीं था। इस दौरान जगह-जगह सामूहिक पौधारोपण के कार्यक्रम हुए। जहां कलेक्ट्रेट स्थित शताब्दी गार्डन में हुए कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे रोपे, वहीं नगर निगम दुर्ग के बोरसी में हुए कार्यक्रम में महापौर एवं उनकी परिषद के सदस्यों ने, पार्षदों ने तथा प्रेस क्लब के सदस्यों ने पौधे रोपे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का इस अवसर पर दिया गया संदेश भी पढ़ा गया।

Contents
कलेक्ट्रेट गार्डन में लगाए पौधेसभी शासकीय कार्यालयों में भी लगाए गए पौधेकोरोना पाजिटिव पुलिस कर्मियों के लिए भी रोपे पौध

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने घरों से पौधे रोपने की शुरूआत की और इसके बाद वे सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचे। विधायक एवं महापौर भिलाई श्री देवेंद्र यादव एवं दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने घरों में पौधे रोपे। इसके बाद सार्वजनिक स्थलों पर उन्होंने पौधारोपण किया। मंत्री रविंद्र चौबे एवं श्री गुरू रूद्र कुमार ने मुरमुंदा में पौधा रोपा- कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने नगर पंचायत धमधा में पौधा रोपा। मंत्री ने कहा कि पौधरोपण का यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और जिले में हरियाली के विस्तार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने भी मुरमुंदा स्थित गौठान में पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान इसलिए इतना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम घरों में पौधे लगाने आग्रह कर रहे हैं। घर में पौधे लगेंगे तो उनके सहेजने की संभावना अच्छी बनेगी। हम सब लोग पौधरोपण को लेकर बहुत उत्साहित थे। मैंने सभी को आग्रह किया कि एक पौधा जरूर लगाएं। मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल ने भी इस अवसर पर पौधा रोपा।

कलेक्ट्रेट गार्डन में लगाए पौधे

कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान में अधिकारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम जीवन देवांगन ने कहा कि अभूतपूर्व उत्साह इस अभियान को लेकर मैंने देखा। लोग काफी खुशी से पौधे लगा रहे थे। अपने संबोधन में आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि घरों में पौधे लगाने का यह अभियान बहुत शुभ अभियान है। प्रकृति को सहेजने की दिशा में यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण होगा। अपने संबोधन में सीसीएफ श्रीमती शालिनी रैना ने कहा कि वन विभाग द्वारा लोगों को घरों में रोपने बड़ी संख्या में पौधे उपलब्ध कराए गए और लोगों का रिस्पांस शानदार रहा है। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने अपने संबोधन में कहा कि घरों में पौधे लगाने से इन्हें सहेजने में भी आसानी होगी और हरियाली का दायरा घरों तक विस्तारित करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार पौधे लोग ले जा रहे हैं और अनुमान है कि चार लाख पौधे जिले में लगाए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर एवं डीएफओ केआर बढ़ाई ने भी अपना संबोधन दिया।

सभी शासकीय कार्यालयों में भी लगाए गए पौधे

सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधे लगाए। स्कूलों में 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। आंगनबाडिय़ों में मुनगा के पौधे लगाए गए। प्रेस क्लब ने, बीएसपी प्रबंधन ने, इंडस्ट्री एसोसिएशन ने भी पौधे लगाए- प्रेस क्लब ने, बीएसपी प्रबंधन ने एवं इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए।

कोरोना पाजिटिव पुलिस कर्मियों के लिए भी रोपे पौध

नंदिनी थाने के तीन पुलिस कर्मी कोविड का इलाज एम्स में करा रहे हैं। उनके लिए पौधों का रोपण एसडीएम सुश्री दिव्या वैष्णव ने किया। उन्होंने इसका वीडियो भी उन्हें भेजा। उन्होंने कहा कि आप लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएं और फिर अपने पौधों की देखभाल करें। आप लोग अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर हैं आप लोग जल्दी ठीक होकर आइये, आपका पौधा हमने लगा दिया है आप इसका ख्याल रखने जल्द स्वस्थ होकर आइये।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 6, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Discussion on 7 agendas in the meeting of the mayor council महापौर परिषद की बैठक में 7 एजेंडों पर चर्चा: सभी पर बनी सहमति, इन स्थानों पर बनेंगी सड़कें
Next Article राज्य सरकार द्वारा 1.5 रू. में गोबर खरीदी का पूरा गणित समझिए एक नजर में राज्य सरकार द्वारा 1.5 रू. में गोबर खरीदी का पूरा गणित समझिए एक नजर में

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?