ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन: कहा- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन: कहा- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास

By @dmin
Published: July 6, 2020
Share
State Congress General Secretary Jitendra Sahu took the bhujan of CC Road construction
State Congress General Secretary Jitendra Sahu took the bhujan of CC Road construction
SHARE

प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कई विकास कार्य

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर कई विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस में महासचिव जितेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रौरव ग्राम अंडा से आबादी पारा नहर पार से लेकर भानपुरी मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग शालिनी रिवेन्द्र यादव, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष दुर्ग देवेंद्र देशमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

Contents
  • प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कई विकास कार्य
  • विकास के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई भी कोना
  • क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य
  • कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

बता दें कि गौरव ग्राम अंडा के अंतर्गत उक्त निर्माण कार्य में कुल 900 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। 22.49 लाख की लागत से 300 मीटर लंबे व गांव तालाब पार में 600 मीटर लंबे सीसी रोड निर्माण की लागत राशि 26.99 लाख है। भूमिपूजन कार्यक्रम आचार्य महेन्द्र पांडये द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। इसमें सभी सीसी रोड निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।

विकास के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई भी कोना

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जितेंद्र साहू ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। विकास कार्य के लिए क्षेत्र का कोई भी कोना नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्थानीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ मिलकर योजनाओं के माध्यम से भी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लोक हित के सभी कार्यों को तत्परता के साथ किया जाएगा।

क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य

कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्ग ग्रामीण में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही भविष्य में और भी कार्य स्वीकृत होगे। इसके लिए पैसों की कभी कमी नहीं होने दी जाएगी। चाहे नाला निर्माण, सड़क का कार्य हो या फिर सीसी रोड का कार्य। सरपंच उमा देवी चन्द्राकर विकास कार्य के भूमिपूजन के लिए मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि मंत्री जी का आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहे। उन्होंने कार्य कोई भी कराएं उसकी गुणवत्ता अच्छी हो, जिससे आने वाले समय में सार्वजनिक कार्यों को सराहना मिलती रहे।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंद कुमार सेन, प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस पुकेश चंद्राकर , जिला अध्यक्ष दुर्ग किसान कांग्रेस कृष्णा देवांगन ,विधायक प्रतिनिधि डॉ पिलेश्वर साहू, जनपद सदस्य अंडा विनायकपुर मनीष चंद्राकर,सरपंच उमा देवी चन्द्राकर, उपसरपंच अमित चन्द्राकर, लेखनी निर्मलकर, दौपाती तारक, संगीता ढीमर, उमेश्वरी चन्द्राकर, कुशुमलता चन्द्राकर, प्रदीप यादव,यशवंत चन्द्राकर,पुकेश चन्द्राकर ,राकेश चन्द्राकर ,जयराम चन्द्राकर, के के चन्द्राकर, झुम्मन साहू,येमन चन्द्राकर, सहित समस्त पंचगन व ग्रामवासी मौजूद रहे।

जानबूझकर गाय के बछड़े पर चढ़ा दी कार, मौत के बाद मचा बवाल; आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पांच आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची
वेदांता एल्युमीनियम ने एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में हासिल की दूसरी रैंक
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने की सीएम बघेल से मुलाकात, सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार के लिए किया अनुरोध
कर्नाटक में सिद्धारमैया का सीएम बनना तय! शाम तक होगा औपचारिक ऐलान, डीके बने रहेंगे पीसीसी चीफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईओडब्ल्यू, एसीबी में 21 अधिकारियों की पदस्थापना: एक एएसपी सहित यह हुए शामिल
Next Article श्रीकंचनपथ 260 # 06 July 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?