रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने ईओडब्ल्यू/एसीबी में बड़ी संख्या में पदस्थापना की गई है। एक एएसपी सहित डीएसपी व निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। नई पदस्थापना में 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 1, 2 उप पुलिस अधीक्षक, 5 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक, 5 प्रधान आरक्षक व 3 आरक्षक शामिल हैं। माना जा रहा है इतनी बड़ी संख्या में पदस्थापना के बाद ईओडब्ल्यू/एसीबी का काम और बेहतर ढंग से होगा।




